भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बस; 5 की मौत, 17 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जलपाईगुड़ी।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के उल्लादाबाड़ी इलाके में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मैनागुड़ी-दोमोहानी मार्ग पर हुआ, जहां उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) की एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। इसी दौरान बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर चीख-पुकार मच गई
हादसे के समय बस में 23 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
पांच यात्रियों की मौके पर मौत
घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इसे माना जा रहा प्रमुख वजह
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी
लगातार बारिश के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खराब मौसम में सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!