भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस; 6 की मौत, मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जशपुर।
शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
दो दर्जन से अधिक यात्री थे सवार
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई, जहां अचानक बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई और पलट गई।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस की मदद ली गई। मौके पर तीन एंबुलेंस भेजी गईं, जिनके जरिए घायलों को कुनकुरी अस्पताल ले जाया गया।
सुबह 9 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि अनमोल बस शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कुरडेग से कुनकुरी की ओर सवारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान लवाकेरा स्टेट हाईवे से लगे ग्राम हल्दीमुंडा के पास, गोड़ाअंबा क्षेत्र में यह हादसा हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
कुनकुरी एसडीएम नंदजी पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं सीएम कैंप कार्यालय बगिया से भी घायलों के इलाज के लिए तुरंत निर्देश जारी किए गए और अतिरिक्त एंबुलेंस रवाना की गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...:बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा':पुलिसकर्मी पर युवक से वसूली का गंभीर आरोप

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!