भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर में 6 की मौत; हाईवे पर मचा कोहराम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालोतरा।
शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कल्याणपुर के पास नेशनल हाईवे-25 पर जोधपुर से सांचौर जा रही एक स्लीपर बस तेज रफ्तार ट्रेलर से जा टकराई।
मौके पर ही 6 यात्रियों की मौत
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के भीतर का मंजर दिल दहला देने वाला था। कुछ शव सीटों के बीच फंसे हुए थे, जबकि कुछ यात्री झूलते हुए नजर आए।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी
दुर्घटना के तुरंत बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोने की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ओवरटेक करने के दौरान वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस ट्रेलर से टकरा गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच जारी है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हनुमान बेनीवाल ने जताया शोक
नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!