हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत पर रोक की मांग; मेघालय पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने गुरुवार को शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर जमानत आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
न्यायिक प्रक्रिया से बचने या फरार होने की आशंका
पुलिस का कहना है कि यदि सोनम रघुवंशी को रिहा किया गया तो उसके न्यायिक प्रक्रिया से बचने या फरार होने की आशंका है। मेघालय में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की कथित हत्या के मामले में राज्य सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की वेकेशन बेंच के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को तत्काल सुनवाई की मांग की।
जमानत आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए
सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कहा कि हाई कोर्ट ने यह मानते हुए सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी कि गिरफ्तारी के समय उसे गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए थे। उनका दावा है कि यह निष्कर्ष रिकॉर्ड में हुई एक टाइपिंग त्रुटि के कारण सामने आया।
राज्य सरकार का कहना है कि वास्तविक स्थिति अलग है और इसी आधार पर जमानत आदेश पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। मेघालय पुलिस ने अपनी याचिका में कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को रिहा किया जाना जांच और न्यायिक प्रक्रिया दोनों को प्रभावित कर सकता है।
इसलिए सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और उसके फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह देश के चर्चित हत्या मामलों में से एक माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!