हनी ट्रैप रैकेट के तार इस शहर से जुड़े: ऐसे शुरू हुई थी बात; ब्लैकमेलिंग और लूट पर खत्म, कारोबारी से इतने लाख के गहने छीने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर में राजस्थान के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से कट्टे की नोक पर करीब 12 लाख रुपए के गहने लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में यह घटना हनी ट्रैप रैकेट से जुड़ी निकली। जांच के दौरान इस गैंग के तार इंदौर से भी जुड़े पाए गए हैं।
फेसबुक पर इंदौर की एक महिला से हुई थी दोस्ती
दरअसल, कारोबारी की दोस्ती फेसबुक पर इंदौर की एक महिला से हुई थी। उसी महिला ने उसे ग्वालियर की हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड रीता का मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद रीता ने कारोबारी को ग्वालियर बुलाकर मिलने के लिए कहा।
ऐसे शुरू होती थी ठगी की कहानी
गैंग में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आरोपी महिलाएं फेसबुक पर पहले कारोबारियों और संपन्न लोगों को ‘हेलो’ या ‘हाय’ का मैसेज भेजकर दोस्ती करती थीं। इसके बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान कर व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू होती थी।
बातचीत को एडल्ट चैट तक पहुंचाया जाता
धीरे-धीरे बातचीत को एडल्ट चैट तक पहुंचाया जाता और सामने वाले की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जाता था। जब यह सुनिश्चित हो जाता कि व्यक्ति संपन्न है, तब उसे मिलने के लिए ग्वालियर के गांधी नगर स्थित एक फ्लैट पर बुलाया जाता था।
फ्लैट में बुलाकर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल
फेसबुक पर शुरू हुई बातचीत गांधी नगर के फ्लैट के बेडरूम तक पहुंचती थी। यहां महिला आरोपियों के साथ कुछ समय बिताने के दौरान उनके साथी अचानक पहुंच जाते थे। इसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देकर नकदी और गहने लूट लिए जाते थे। बदनामी के डर से अधिकांश लोग शिकायत नहीं करते थे, इसलिए गैंग लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
कोटा के कारोबारी को ऐसे फंसाया
5 मार्च को राजस्थान के कोटा निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी भरत भूटानी ग्वालियर आए थे। उन्हें पॉश कॉलोनी गांधी नगर के एक फ्लैट में रीता और निधि ने बुलाया। दोनों महिलाएं उन्हें बेडरूम तक ले गईं और कुछ समय बाद उनके पुरुष साथी वहां पहुंच गए। इसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देकर कट्टे की नोक पर उनसे करीब 12 लाख रुपए के सोने के गहने लूट लिए गए।
चार आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रीता, उसके पति राजेंद्र, दामाद विशाल और बेटी निधि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कारोबारी से लूटे गए करीब 8 तोला सोने के गहने बरामद किए गए हैं, जिनमें चेन, कड़ा और तीन अंगूठियां शामिल हैं।
इंदौर कनेक्शन भी सामने आया
पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबारी की पहचान इंदौर में रहने वाली नेहा ने रीता से कराई थी। नेहा से कारोबारी की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसी कड़ी के जरिए ग्वालियर के इस हनी ट्रैप गैंग के तार इंदौर तक जुड़े पाए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!