शहर में नशे के खिलाफ ऐतिहासिक जनजागरण: हजारों नागरिकों ने मैराथन में लिया ‘नशामुक्त समाज’ का संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने रविवार को "नशे से दूरी है ज़रूरी" (Say No to Drugs) अभियान के तहत भव्य जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस मैराथन में 8,100 से अधिक इंदौरवासियों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने प्रतिभागियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
दो श्रेणियों में हुई मैराथन
मैराथन का आयोजन दो श्रेणियों में किया गया। पहली 5 किलोमीटर दौड़ नेहरू स्टेडियम से होल्कर कॉलेज होते हुए वापस स्टेडियम तक आयोजित हुई, जबकि दूसरी 10 किलोमीटर दौड़ नेहरू स्टेडियम से राजीव गांधी प्रतिमा तक जाकर पुनः स्टेडियम पहुंची। दोनों श्रेणियों में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, खिलाड़ियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हर वर्ग की रही भागीदारी
इस जनजागरण अभियान में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी, विभिन्न स्पोर्ट्स अकादमियों के खिलाड़ी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु आरक्षक तथा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने "नशे से दूरी है ज़रूरी", "Say No to Drugs", "स्वस्थ जीवन, नशामुक्त जीवन" और "नारी का संकल्प—नशामुक्त हो हर परिवार" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
नशामुक्ति की दिलाई शपथ
मैराथन शुरू होने से पहले पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक सौहार्द और देश के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
रजत पाटीदार ने युवाओं को किया प्रेरित
भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने कार्यक्रम में युवाओं से खेल, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहा जा सकता है। मैराथन शुरू होने से पहले प्रतिभागियों के लिए ऊर्जावान जुम्बा वॉर्म-अप सेशन आयोजित किया गया। इसके बाद निर्धारित मार्गों पर मैराथन शुरू हुई और नेहरू स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
पुलिस अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आर.के. सिंह, मयंक अवस्थी, डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत, अमन सिंह राठौर, अभिषेक रंजन, डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी, एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश, अमरेंद्र सिंह, राजेश दंडोतिया सहित विभिन्न एसीपी, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!