हाई-वोल्टेज ड्रामा, जूते से निकाला 11 इंच का चाकू: क्यों फैली सनसनी; खुद का हाथ काट लिया, रहवासियों में दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लार्ड आदित्यनाथ कॉलोनी में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 20 वर्षीय युवती ने एक मकान में घुसकर जमकर हंगामा किया। युवती ने न केवल रहवासियों को डराया, बल्कि अपने पास रखे चाकू से खुद को भी चोट पहुँचाई। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सोना उर्फ सोनम कुमावत (निवासी: सेक्टर-बी, स्लाइस-डी, स्कीम-78) के रूप में की गई है।
बाथरूम में छिपने से लेकर चाकू निकालने तक का घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर से कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। देखते ही देखते वह अचानक एक मकान के भीतर घुस गई। जब रहवासियों ने उसे टोकने की कोशिश की, तो वह घबराकर घर के बाथरूम में जा छिपी।
'दोस्त के घर आने' का बहाना बनाया
काफी देर की समझाइश के बाद जब वह बाहर निकली, तो उसने पहले 'दोस्त के घर आने' का बहाना बनाया, लेकिन अगले ही पल स्थिति हिंसक हो गई। युवती ने अपने जूते में छिपाकर रखा करीब 11.5 इंच लंबा नुकीला चाकू निकालकर लहराना शुरू कर दिया।
खुद पर किया हमला, फैली दहशत
चाकू हाथ में आते ही युवती ने वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया, जिससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि लोग उसे काबू करते, उसने उसी चाकू से अपने ही हाथ पर वार कर लिया। युवती को लहूलुहान देख मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुँची और युवती को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवती के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चाकू लेकर किस नीयत से कॉलोनी में घुसी थी और इस हंगामे के पीछे का असल कारण क्या है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!