कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक: दो युवक गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजी रोड थाना क्षेत्र में कल देर रात तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक आगे चल रही कार में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। एक युवक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक कार (एमपी 09 एयू 7462) जेल रोड की तरफ से जा रही थी। इसी दौरान बाइक (एमपी 09 बीजे 5045) पर सवार दो युवक एमवाय की ओर से मालवा मिल की तरफ जा रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते वह अनियंत्रित हुई और आगे चल रही कार से जा टकराई।
कार में बाइक की जोरदार टक्कर होते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों युवक गंभीर हालत में मिले। एक युवक के पैर में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बाइक की रफ्तार बनी हादसे की वजह... प्रारंभिक जानकारी में बाइक की तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक किस रफ्तार से चल रही थी और हादसे के ठीक पहले परिस्थितियां क्या थीं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक सहित कार भी जब्त कर ली है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!