चर्चित हत्याकांड: पति ने छह दिन पहले ही डायरी में लिख दी थी पत्नी की हत्या की कहानी; वैवाहिक विवाद, कथित संबंध और आर्थिक तंगी का जिक्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में पत्नी और 10 साल की बेटी की हत्या कर 8 साल के बेटे को तालाब में फेंकने के आरोपी ड्राइवर सुनील चौहान के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है।
पुलिस को उसके घर से एक पॉकेट डायरी मिली है। इसमें वारदात से करीब छह दिन पहले ही उसने पत्नी अनीता की हत्या की साजिश से जुड़े घटनाक्रम लिखना शुरू कर दिया था।
डायरी के पांच पन्नों में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद, मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और पत्नी के कथित संबंधों का जिक्र किया गया है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सब्जी में नमक ज्यादा होने की बात को लेकर सुनील का पत्नी अनीता से विवाद हुआ। इसके बाद वह अनीता को खेत में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद उसने 10 वर्षीय बेटी माही और 8 वर्षीय बेटे अजय को भी तालाब में फेंक दिया। माही की डूबने से मौत हो गई, जबकि अजय झाड़ियों को पकड़कर बच गया। बाद में अजय ने पुलिस के सामने पूरी घटना के संबंध में बयान दर्ज कराया।
छह दिन पहले ही हत्या का मन बना लिया था
पूछताछ में सुनील ने पुलिस को बताया कि उसने करीब छह दिन पहले ही अनीता की हत्या करने का मन बना लिया था।
उस समय उसका बच्चों को मारने का इरादा नहीं था। हालांकि, सोमवार रात हुए विवाद के बाद उसने कथित तौर पर पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुनील बार-बार आत्महत्या करने की बात कह रहा है। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घर में सुसाइड नोट रखे होने की जानकारी दी। पुलिस को मिली पॉकेट डायरी के पांच पन्नों को उसने सुसाइड नोट के रूप में लिखा था।
डायरी में सुनील ने आरोप लगाया है कि अनीता उसे करीब 12 साल से परेशान कर रही थी। उसने पत्नी पर धमकी देने और बार-बार घर छोड़कर जाने की बात कहने का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही देवास के लौहारदा के एक युवक से उसके कथित संबंध होने का भी जिक्र किया है। सुनील ने दावा किया कि अनीता के मायके पक्ष के लोगों को भी इस बारे में जानकारी थी और वे उसका साथ देते थे। डायरी में उसने मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी का भी उल्लेख किया है।
पुलिस ने डायरी को जांच में शामिल कर लिया है और उसमें लिखी बातों की वारदात से कड़ियां जोड़कर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश वास्तव में कब शुरू हुई और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं।
मायके से शुरू हुई थी पति-पत्नी के बीच तकरार
पूछताछ में सुनील ने बताया कि अनीता कई बार मायके चली जाती थी और कई दिनों तक वापस नहीं आती थी। इसी दौरान एक रिश्तेदार महिला ने उसे गांव में रहने वाले एक युवक के साथ अनीता के कथित संबंधों के बारे में बताया था। पुलिस अब इन दावों की भी जांच कर रही है।
बेटे ने पुलिस को बताई पूरी घटना
वारदात के बाद सुनील का 8 वर्षीय बेटा अजय तालाब में फेंके जाने के बावजूद झाड़ियों को पकड़कर बच गया था। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं।
अजय ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अंतिम संस्कार को लेकर मायका और ससुराल पक्ष में विवाद
अनीता और माही के अंतिम संस्कार को लेकर भी मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्ष शव लेने से इनकार करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ।
अनीता और माही के शव का मंगलवार को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया था। शाम तक दोनों पक्ष शव लेने को तैयार नहीं थे। समझाइश के बाद रात करीब आठ बजे मामला शांत हुआ। वहीं, अजय को उसके दादा-दादी के पास भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। उसकी डायरी, बेटे के बयान और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!