नेउरा फार्म में हाई प्रोफाइल नशे की पार्टी पर छापा: महंगी शराब जब्त; इवेंट संचालक टोलवानी पर केस, पार्टनरों पर मेहरबानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
आबकारी और सिमरोल पुलिस ने दी संयुक्त दबिश
सूचना लीक होने से कई रसूखदार मौके से फरार
लालच में युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे धन्नासेठ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा करने, बेचने और परोसने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग, पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। नशा परोसने वालों को सीधे जेल की हवा खाना पड़ रही है। शहर में सख्ती बढ़ने के बाद ऐसे आयोजक अब देहात के थाना क्षेत्रों को अपना सुरक्षित ठिकाना बना रहे हैं।
शहर में सख्ती बढ़ने के बाद अब ऐसे हाई प्रोफाइल इवेंट शहर से दूर देहात के इलाकों में आयोजित किए जा रहे हैं। होली इवेंट के नाम पर खंडवा रोड स्थित नेउरा फार्म पर जमकर अश्लीलता, नंगाई और हाई प्रोफाइल नशे की पार्टी चल रही थी। नियमों के विरुद्ध ग्राहकों से बाहर से शराब बुलवाकर खूब पिलवाई।
सूचना पर आबकारी विभाग और सिमरोल पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर बड़ी मात्रा में महंगी शराब जब्त की। हालांकि दबिश की सूचना पहले ही लीक हो जाने के कारण कई रसूखदार पार्टी छोड़कर फरार हो गए। साथ ही पार्टी में शामिल कुछ नशेबाजों ने एमडी जैसे नशे गुल कर डाले।
मामले में आबकारी विभाग ने महेश बुक डिपो के मालिक और इवेंट संचालक टोलवानी के खिलाफ अवैध रूप से शराब परोसने का प्रकरण दर्ज किया है। जबकि सिमरोल पुलिस ने बिना अनुमति हुए इस बड़े इवेंट पर कोई कार्रवाई नहीं की।
युवक-युवतियों को अपनी शराब लाने की अनुमति दी- आबकारी के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिली थी कि खंडवा रोड स्थित नेउरा फार्म पर एक हाई प्रोफाइल पार्टी आयोजित की जा रही है। पार्टी के आयोजक राहुल टोलवानी द्वारा एक दिन का एफएल-5 (आकस्मिक) लाइसेंस ड्राय डे अवधि समाप्त होने के बाद निर्धारित समय के लिए लिया गया था, लेकिन अपने साथियों के साथ मिलकर भव्य इवेंट किया।
आयोजन में BYOB (ब्रिंग योर ओन बॉटल) के नाम पर शामिल हाई-प्रोफाइल युवक-युवतियों को अपनी शराब लाने की अनुमति दी गई और बाहर से भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब मंगवाकर जमकर नशाखोरी करवाई गई। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने फार्म हाउस पर पहुंचकर शराब की जांच की तो मौके पर परमिट से अधिक अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर एफएल-5 लाइसेंसी और आयोजक राहुल टोलवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
लोगों से पहले ही पैसे ले लिए थे- बताया जाता है कि आयोजकों ने करीब 400 लोगों से पहले ही पैसे ले लिए थे, लेकिन उन्हें अंत तक पार्टी का स्थान नहीं बताया गया। इवेंट शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही प्रतिभागियों को नेउरा फार्म की लोकेशन भेजी गई, ताकि पहले से पुलिस को भनक न लगे।
मुख्य आयोजक राहुल टोलवानी के बारे में जानकारी मिली है कि भाट मोहल्ला क्षेत्र में महेश बुक डिपो के नाम से उसका कॉपी-किताब का बड़ा कारोबार है। वहीं पास सप्लाई करने वाले उसके साथी लखन और निखिल डेमलानी का जेल रोड स्थित डॉलर मार्केट में मोबाइल का व्यवसाय बताया जा रहा है।
400 लोगों की पार्टी पर मेहरबान सिमरोल पुलिस- सूत्रों के मुताबिक सिमरोल पुलिस की कथित सांठगांठ के चलते बड़े पैमाने पर हाई प्रोफाइल नशाखोरी का आयोजन हो सका। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ और बड़े स्तर के आयोजन के बावजूद बिना अनुमति पांच लोगों ने मिलकर यह इवेंट करवा दिया, लेकिन पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने के बजाय मौके पर पहुंचकर औपचारिकता निभाई और लौट गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला देहात एसपी यांगचेन ढोलकर भूटिया के संज्ञान में पहुंचा है।
सिमरोल पुलिस की साठ-गांठ से आयोजित हुई पार्टी
खुलासा फर्स्ट को पार्टी में शामिल कुछ युवकों ने बताया कि नेउरा फार्म पर आयोजित इस पार्टी का संचालन राहुल टोलवानी, निखिल डेमलानी, दिलीप चुगलानी, लखन खुबानी और उनकी साथी युवती शिवानी द्वारा किया गया था। आयोजक और उसके साथियों ने रईसघराने के युवक-युवतियों से प्रति सदस्य 3500 रुपये वसूले, जिसमें सिर्फ खाना और स्टार्टर दिया गया।
शातिरों ने BYOB (अपनी खुद की शराब लाओ) की व्यवस्था रखी, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। औपचारिकता के तौर पर राहुल के नाम पर एफएल-5 लाइसेंस लिया था, ताकि यदि पुलिस या आबकारी विभाग मौके पर पहुंचे तो लाइसेंस दिखाकर बचा जा सके। हालांकि उनकी यह चालाकी काम नहीं आई आबकारी टीम आयोजक को शराब के साथ दबोचकर ले गई, जिसे कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया।
संबंधित समाचार

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!