खबर
Top News

हीरा नगर की रुबिना नंबर वन सराफा के हेमंत चौहान फिसड्डी: 32 थानों के मूल्यांकन के बाद 12 एसीपी का रिपोर्ट कार्ड जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 फ़रवरी 2026, 2:39 pm
शेयर करें:
हीरा नगर की रुबिना नंबर वन सराफा के हेमंत चौहान फिसड्डी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
32 थानों के टीआई के बाद कल 12 एसीपी का रिपोर्ट कार्ड भी जारी हो गया। इसके जारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली है। हीरा नगर सर्कल में बाउंड ओवर की बरसात है, तो सराफा सर्कल में निरीक्षण का अकाल।

नतीजा ये रहा कि जोन-3 की हीरा नगर एसीपी रुबिना मिजवानी ने सख्ती, फील्ड कंट्रोल और थानों पर पकड़ दिखाते हुए पहला स्थान झटका, जबकि जोन-4 के सराफा एसीपी हेमंत चौहान कम अंकों के चलते आखिरी पायदान पर फिसल गए। खुलासा फर्स्ट ने थाना प्रभारियों का रिजल्ट जारी सवाल खड़ा किया था कि फिसड्डी सराफा एसीपी पर कार्रवाई का क्या?

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा गठित मूल्यांकन समिति ने न्यायालीन कार्य, शिकायतों का निराकरण, कानून-व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, त्योहार ड्यूटी, अपराधों की विवेचना, गंभीर केसों का सुपरविजन और थानों के औचक निरीक्षण जैसे पैमानों पर एसीपी की नब्ज टटोली।

कई अफसर अपने थाना प्रभारियों पर नियंत्रण नहीं रख पाए, जिसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा। हीरा नगर की रुबिना मिजवानी ने 250 से ज्यादा फाइनल और 500 से अधिक इंटरिम बाउंड ओवर की कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ दिखाई। 35 केसों का सुपरविजन, 15 औचक निरीक्षण और 14 में से छह शिकायतों का निराकरण उनके खाते में दर्ज हुआ।

यही सक्रियता उन्हें नंबर वन बना गई। इसके उलट सराफा एसीपी हेमंत चौहान महज 40 फाइनल और 40 इंटरिम बाउंड ओवर तक सीमित रहे। 23 शिकायतों में केवल छह का निराकरण और 10 औचक निरीक्षण ने उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े कर दिए। कमेटी ने साफ संकेत दिए हैं कि थाना स्तर की ढिलाई का खामियाजा सीधे एसीपी को भुगतना होगा।

रिपोर्ट में सराफा, कोतवाली, गांधी नगर और आजाद नगर क्षेत्र के कामकाज में कमी भी सामने आई है। शहर के 12 एसीपी की रैंकिंग में हीरा नगर पहले, विजय नगर दूसरे और खजराना तीसरे स्थान पर रहे। जूनी इंदौर, परदेशीपुरा, अन्नपूर्णा, मल्हारगंज, संयोगितागंज, आजाद नगर, गांधीनगर और कोतवाली क्रमश: अगले पायदानों पर रहे, जबकि सराफा आखिरी नंबर पर।

स्पष्ट है कि जोन में अपराध नियंत्रण, बाउंड ओवर की धार और थानों पर पकड़ मजबूत होगी तो नंबर चढ़ेंगे, वरना रिपोर्ट कार्ड की स्याही करियर पर दाग भी बन सकती है।

ट्रेनिंग पर कोतवाली टीआई, दुधी की पोस्टिंग
उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने नगरीय सीमा के 32 थानों के रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। इसमें कोतवाली सबसे निचले पायदान पर था। इसके चलते कोतवाली टीआई रवींद्र पाराशर को ट्रेनिंग पर भेज दिया गया और उनकी जगह टीआई संतोष दुधी की पोस्टिंग कर दी गई। पाराशर को फिंगरप्रिंट से लेकर गुमशुदगी जांच और कानून-व्यवस्था प्रबंधन तक अलग-अलग अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण लेना होगा।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 13 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 14 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 14 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 14 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 15 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 15 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 15 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 15 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 15 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 15 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 15 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 15 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 15 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 15 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 16 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 16 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 16 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!