जान लेने के लिए ही बड़सास के घर से मनाकर लाया था अनिता को: पत्नी का हत्यारा पति पांच दिनों के रिमांड पर; सबसे बड़ी बेटी घर होती तो उसे भी मार देता सुनील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चरित्र शंका ने पत्नी अनिता और बेटी माही की बेरहमी से हत्या करने वाला सुनील चौहान बेटे अजय के जिंदा बचने को वह भगवान की मरजी मान रहा है, लेकिन उसे दो हत्याओं का जरा भी मलाल नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने उसे पांच दिनों के रिमांड पर लिया है।
वहीं, पता चला है कि शादी के कुछ सालों बाद से ही ड्राइवर सुनील पत्नी अनिता के चरित्र पर शंका करने लगा था। महीनेभर पहले उसने अनिता को इसी बात को लेकर बेरहमी से पीटा था। घबराकर वह मायके जाने का कहकर घर से निकली लेकिन अपनी बड़ी बहन के घर जा पहुंची।
एक पखवाड़े पहले सुनील को इसकी भनक लगी तो वह डरा-धमकाकर और मनाकर अनिता को ले आया। परिजन का कहना है कि सुनील के तीन बच्चों में से सबसे बड़ी बेटी दादा-दादी के पास रहती थी। यदि वह साथ होती तो सुनील उसे भी मौत के घाट उतार देता।
कल दिनभर ग्राम झलारिया और हिंगोनिया के लोगों में चर्चा में रही, जिसने भी मां अनिता और बेटी माही (10) के दोहरे हत्याकांड के बारे में सुना सिहर उठा। आठ साल का अजय मौत को मात देकर बच तो गया, लेकिन शायद जिंदगीभर वह उस रात को नहीं भूल पाएगा।
फुफेरी बहन किरण ने बताया कि बड़े भाई गोविंद, पिंकी और कुंदन के बीच में अनिता तीसरे नंबर की बहन थी। मां तभी मौत गई थी जब अनिता बहुत छोटी थी। चारों भाई-बहनों को उनके पिता ने ही पाला-पोसा। सुनील शादी के बाद से ही अनिता पर गांव के ही एक युवक से दोस्ती और प्रेम प्रसंग का शक करने लगा था।
आए दिन मारपीट करता था। अनिता ने उसके खिलाफ दहेज का केस भी दर्ज करा चुकी थी। इसके चलते सुनील उससे और भी रंजिश रखता था। करीब महीने भर पहले भी सुनील ने अनिता को बेरहमी से पीटा था। इसके चलते अनिता बड़ी बहन पिंकी के पास ग्राम अम्बामोलिया में रहने चली गई।
पिंकी के घर रहते हुए करीब 15 दिन ही हुए थे कि कहीं से सुनील को इसकी भनक लग गई और वह अम्बामोलिया गांव जा पहुंचा। इनकार के बाद भी वह डरा-धमकाकर और मनाकर अनिता को साथ ले गया और परसों रात उसकी हत्या कर दी।
भगवान की कृपा से अजय तो तालाब में फेंके जाने के बाद भी पानी में डुबने से बच गया। सौभाग्य तो ये भी था कि अनिता की सबसे बड़ी बेटी उसके दादा-दादी के पास रह रही थी नहीं तो सुनील उसकी भी जान लेने से गुरेज नहीं करता।
ये था पूरा मामला... उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त की रात ड्राइवर सुनील चौहान निवासी ग्राम झलारिया ने चरित्र शंका के चलते पत्नी अनिता को ग्राम हिंगोनिया में तालाब किनारे ले जाकर गला दबाने और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
इसके बाद वह घर पहुंचा और बेटी माही और बेटे अजय को भी तालाब किनारे ले गया। वहां माही को तालाब में डुबोकर मार दिया, लेकिन फेंके जाने पर अजय झाड़ियों में उलझ गया और मरने का नाटक कर पिता के जाते ही कुछ देर बाद बाहर निकलकर बच गया। अजय की सूचना पर ही पड़ोसी ने पुलिस को बुलवाया और दोरहे हत्याकांड का खुलासा किया। कल पुलिस ने अजय के कोर्ट में 164 के बयान कराए।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!