घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या: तलवार से किए ताबड़तोड़ वार; अस्पताल ले जाते समय मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
सांची थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्राम मेढ़की के पास घर लौट रहे 26 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी पर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तलवारों से हमला कर दिया। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राकेश का एक हाथ की हथेली कटकर अलग हो गई।
तलवार से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए
गंभीर हालत में भोपाल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, राकेश सलामतपुर चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मेढ़की के पास तीन हमलावरों ने उसे घेर लिया और तलवारों से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए।
कुछ देर बाद राहगीरों ने सड़क किनारे घायल पड़े राकेश को देखा और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
गठित की गई टीमें
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।
शादी को हुए थे सिर्फ ढाई महीने
राकेश लोधी की शादी इसी वर्ष 12 मई को सालेरा निवासी वंदना लोधी से हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है।
गांव में शोक और दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि राकेश बचपन से ही अपने मामा के घर मेढ़की में रहकर बड़ा हुआ था। उसकी मां ने मेहनत कर उसे हार्डवेयर की दुकान शुरू कराई थी। परिवार में उसकी मां, पत्नी और एक छोटा भाई हैं। इस वारदात के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!