पेट्रोल पंप शूटआउट में इनामी गुलशन यादव गुजरात से धराया: गोलीकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मई में हुए शहर के चर्चित गुलाब बाग पेट्रोल पंप हत्याकांड में आखिरकार पुलिस को सबसे बड़ी सफलता मिल गई। भिंड के कुख्यात बदमाश अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर की हत्या का मुख्य आरोपी और इनामी बदमाश गुलशन यादव गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है।
करीब एक माह तक फरारी काटने वाले गुलशन की लोकेशन गुजरात में मिलने के बाद एसआईटी ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि भिंड की खूनी गैंगवार का बदला था, जिसकी पटकथा महीनों पहले लिखी जा चुकी थी।
पुलिस जांच के मुताबिक 21 मई की रात लसूड़िया स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर अभितेंद्र तोमर अपने साथियों के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। उसी दौरान पहले से रेकी कर रहे गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहारिया, गौरव जाटव और उनके अन्य साथी दो बाइक से पहुंचे।
गाली-गलौज के बाद अभितेंद्र जैसे ही कार से नीचे उतरा, डीलू ने 315 बोर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से अभितेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी घायल हुआ। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
इसलिए की थी हत्या
जांच में सामने आया कि नवंबर 2024 में भिंड में हुए विष्णु यादव हत्याकांड में अभितेंद्र तोमर मुख्य आरोपियों में शामिल था। विष्णु, गुलशन का भाई था। इसी हत्या का बदला लेने के लिए गुलशन ने अभितेंद्र की हत्या की। जेल से छूटने के बाद अभितेंद्र इंदौर में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था।
मौका मिलते ही गुलशन ने उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद गुलशन से जुड़े अज्जू उर्फ अजीत सिंह भदौरिया की कार पर भिंड में बाइक सवार बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग की गई थी।
हत्या की साजिश होटल में रची
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों पीयूष गुर्जर और सत्य उर्फ सत्ते मौर्य ने खुलासा किया कि हत्या की पूरी साजिश बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक होटल में रची गई थी। पांचों आरोपियों ने वहीं बैठकर हमला करने की योजना बनाई और फिर अभितेंद्र की तलाश करते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे।
वारदात के बाद सभी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। बाद में फरार आरोपियों को शरण देने के आरोप में संजू उर्फ गौरव मौर्य को भी आरोपी बनाया गया। इससे पहले डीलू लहारिया को संरक्षण देने के आरोप में उसकी पत्नी प्रीति लहारिया और ससुर राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। बाद में डीलू भी इंदौर आते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।
गैंगवार के पूरे नेटवर्क का चलेगा पता
पुलिस को उम्मीद है कि गुलशन यादव से पूछताछ के बाद गैंगवार के इस पूरे नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और फरारी के दौरान मददगारों से जुड़े कई और बड़े खुलासे सामने आएंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!