पिता के साथ मिलकर जमीन हड़प ली: कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोयल ने की धोखाधड़ी; पैसा भी खा लिया और नामांतरण भी करवा लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजनीति में आकर लोग खुद को चालाक और भ्रष्ट बनाने को ही अपनी उपलब्धि समझने लगते हैं। ऐसे ही एक नेता हैं महू के शक्तिसिंह गोयल जो कांग्रेस से जुड़े हैं।
अपनी शक्ति जमीन के लिए धोखाधड़ी करने में दिखाई और आश्चर्य की बात है कि पिता दिलीपसिंह गोयल ने भी उनका साथ दिया। दोनों बाप-बेटे ने मिलकर न केवल जमीन मालिक का बाकी पैसा हजम कर लिया बल्कि नामांतरण भी करवा लिया।
हद तो ये है कि शक्तिसिंह जैसे नेता ने पीड़ित को चुप रहने के लिए धमकाया। अब पीड़ित अपने हक के लिए भटक रहा है। इंदौर के द्वारकापुरी निवासी मनोहर कमलपुरिया ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी महू तहसील के ग्राम हरसोला में कृषि भूमि है जिसका सौदा 5 अगस्त 2024 को महू के कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोयल व उसके पिता दिलीपसिंह गोयल के साथ किया था।
13 दिसंबर 2024 को रजिस्ट्री भी हो गई लेकिन रजिस्ट्री के वक्त पांच लाख रुपये बकाया थे जो गोयल बाप-बेटे ने रजिस्ट्री के तुरंत बाद देने का वादा किया था लेकिन बाद में बड़ी बेशर्मी के साथ मुकर गए।
मैंने कई बार बकाया मांगे लेकिन बाप-बेटे टालमटोली करते रहे और अक्सर कहते कि वे कांग्रेस के नेता हैं। तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। जा, पैसा नहीं देना। जो बने वो कर ले। कमलपुरिया का ये भी कहना है कि उन्होंने मेरे बकाया 5 लाख रुपए ही हजम नहीं किए बल्कि पूर्व में दिए शपथ-पत्र का गलत इस्तेमाल कर उनकी गैरहाजिरी में ही जमीन का नामांतरण भी करवा लिया। बाप-बेटे ने राजस्व अधिकारियों को भी गुमराह किया। इस तरह गोयल बाप-बेटे राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर उसका पैसा और जमीन खा गए।
जब पैसा मांगों तो देता है धमकी
पीड़ित मनोहर का ये भी कहना है महू का कांग्रेस नेता शक्तिसिंह पैसों की मांग करने पर जान से मारने की धमकी देता है। कहता है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस मेरी जेब में है। कई दिनों से तो फोन उठाना भी बंद कर दिया है। कमलपुरिया ने शिकायत के साथ गोयल बाप-बेटे की कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप संदेश भी सौंपे हैं जिसमें बाप-बेटे स्वीकार कर रहे हैं कि उनका पैसा बाकी है।
उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि बाप-बेटे पर धारा 420 में केस दर्ज हो, नियम विरुद्ध नामांतरण निरस्त किया जाए, बकाया 5 लाख रुपए दिलाए जाएं और जमीन पर तत्काल स्टे जारी किया जाए। ये भी मांग की कि संबंधित भूमि के रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार के परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि विवादित जमीन को किसी अन्य को बेचा या गिरवी न रखा जा सके। शिकायत के बाद मामले की जांच कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर शुरू करवा दी गई है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!