ईंधन की आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: पेट्रोल-डीजल और गैस की निगरानी के लिए समिति गठित; इन मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 11वां दिन हैं। इस तनाव की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते से ईंधन और गैस सप्लाई ठप हो गई है। इसके चलते देश में ईंधन और गैस की किल्लत हो रही है।
फिलहाल देश में किल्लत नहीं
हालाँकि सरकार का कहना है कि देश में फिलहाल किल्लत नहीं है। इतना ही नहीं भारत ने ईंधन का आयात दूसरे देशों से शुरू भी कर दिया है।
प्रदेश में नहीं होने देंगे घबराहट या पैनिक की स्थिति
इस बच्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कहीं भी घबराहट या पैनिक की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।
तीन मंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति गठित
ईंधन की उपलब्धता पर नजर रखने और केंद्र सरकार व तेल कंपनियों से समन्वय बनाए रखने के लिए तीन मंत्रियों की समिति बनाई गई है। इसमें उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप को शामिल किया गया है।
पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य
कैबिनेट बैठक के बाद खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता लगातार बनी हुई है और फिलहाल किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।
गैस सिलेंडर की सप्लाई भी सामान्य
रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। विभाग के अनुसार कमर्शियल गैस का स्टॉक रिटेलरों के पास करीब दो दिन और तेल कंपनियों के पास सात दिन का उपलब्ध है।
प्रशासन को दिए निर्देश
विभाग ने प्रदेश के कलेक्टर और कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे कमर्शियल गैस के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर उपभोक्ताओं से संवाद करें और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी तरह की कमी या अफवाह की स्थिति न बने।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!