खबर
Top News

जमीन के सौदे कर बैंक से कर्ज दिलाया: विदुर नगर गृह निर्माण संस्था के कर्ताधर्ता ने झूलेलाल संस्था की जमीन पर कब्जा कर बेचे प्लॉट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 फ़रवरी 2026, 5:29 pm
शेयर करें:
जमीन के सौदे कर बैंक से कर्ज दिलाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिरपुर क्षेत्र की विदुर नगर गृह निर्माण संस्था के कर्ताधर्ता ने झूलेलाल गृह निर्माण संस्था की करीब चार एकड़ जमीन पर प्लॉट के सौदे करना शुरू कर दिए हैं। यही नहीं, जमीन का विवाद न उपजे इसके लिए खरीदी करने वालों को बैंक से कर्ज भी दिला दिया है। इससे जमीन के पेच में मकान बनाने वाले फंस गए हैं।

शहर में जमीन के जादूगरों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसके सौदे कर जमकर कमाई की है, बाद में जब तक प्रशासन व निगम के अफसर मामले में सजग होते हैं तब तक वहां पूरी कॉलोनी की बसाहट हो जाती है। इससे अफसर कार्रवाई करने से पीछे हट जाते हैं। अफसरों की इसी मजबूरी का फायदा अब संस्थाओं की जमीन को हथियाने में भी किया जाने लगा है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है।

दोनों संस्थाओं को किया मर्ज
इस मामले में निगम जोन 21 के सिरपुर क्षेत्र में विदुर नगर गृह निर्माण संस्था के कर्ताधर्ता राजकुमार खतूरिया बाबू द्वारा झूलेलाल गृह निर्माण संस्था को करीब चार एकड़ जमीन पर प्लॉट बेचना शुरू कर दिया है। जब संस्था के लोगों ने आपत्ति जताई तो जमीन के जादूगर ने झूलेलाल गृह निर्माण संस्था को विदुर नगर गृह निर्माण संस्था में ही मर्ज कर लिया। इसके चलते झूलेलाल संस्था के कतिपय सदस्य भी महज दिखावा साबित होने लगे हैं। इस तरह बाबू दोनों संस्थाओं के जरिए जमीन का बड़ा खेल रच रहा है।

दोनों संस्थाओं का एक ही कर्ताधर्ता बना
बताया जाता है कि विदुर नगर की बसाहट करने वाले राजकुमार खतूरिया ने बाले-बाले झूलेलाल गृह निर्माण संस्था की कमान भी अपने हाथों में ले ली है। इसके चलते वह खुलकर झूलेलाल गृह निर्माण संस्था की जमीन के सौदे करने लगा है। जबकि झूलेलाल संस्था के सदस्य सबकुछ देखकर भी उसका विरोध नहीं कर पा रहे हैं।

बताया जाता है कि इस तरह करीब चार सौ प्लाट के सौदे करने के लिए जमीन का जादूगर बाबू हर दिन प्लॉट बेच कमाई कर रहा है। इस तरह दोनों संस्थाओं का एक ही कर्ताधर्ता बनकर जमीन का खेल खेल रहा है।

सरकारी जमीन पर सूचना बोर्ड लगवा दिए सिरपुर क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों में मकान निर्माण के लिए बैंक फाइनेंस नहीं करती है, लेकिन राजकुमार खतूरिया ने बैंक अफसरों से मिलीभगत कर प्लॉट खरीदने वालो को कर्ज दिलाने का खेल भी शुरू कर दिया है।

वहीं एनजीटी द्वारा कलेक्टर व निगमायुक्त को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश मिलने के बाद निगम ने सरकारी जमीन पर सूचना बोर्ड लगवा दिए है। इससे लोगो को मकान टूटने का डर सताने लगा है। जबकि राजकुमार खतूरिया अब भी जमीन के सौदेकर ज्यादा से ज्यादा कमाई करने में जुटा है।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 13 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 14 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 14 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 14 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 14 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 14 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 14 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 14 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 14 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 14 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 15 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 15 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 15 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 15 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 15 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 15 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!