खबर
Top News

गूगल की चेतावनी: अब ये फोन नहीं रहेंगे सुरक्षित; 100 करोड़ से ज्यादा हो सकते हैं हैक, लिस्ट में आपका फोन तो नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 3:50 pm
शेयर करें:
गूगल की चेतावनी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अगर आप अब भी Android 12 या उससे पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Google ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि Android 12 और उससे नीचे के वर्जन को अब कोई नया सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा। इसका असर सीधे फोन की सुरक्षा पर पड़ेगा।

क्यों बढ़ गया साइबर खतरा?
सिक्योरिटी पैच बंद होने का मतलब है कि फोन में मिलने वाली नई तकनीकी खामियों को अब ठीक नहीं किया जाएगा। ऐसे में मैलवेयर और स्पायवेयर अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स का डेटा चोरी हो सकता है। OTP, मैसेज और निजी जानकारी लीक होने का जोखिम रहता है। अनुमान है कि दुनियाभर में करीब 1 अरब Android यूजर्स इस समय ऐसे डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं जो अब सिक्योरिटी के लिहाज से कमजोर हो चुके हैं।

कितने फोन अब भी सुरक्षित हैं?
ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, केवल करीब 57.9% Android डिवाइस ही Android 13 या उससे नए वर्जन पर चल रहे हैं. यानी लगभग आधे फोन ऐसे हैं जो अब सिक्योरिटी अपडेट से बाहर हो चुके हैं।

इन Android वर्जन को अभी अपडेट मिल रहे हैं।
Android 16 – 7.5%
Android 15 – 19.3%
Android 14 – 17.2%
Android 13 – 13.9%

इन वर्जन के लिए सिक्योरिटी सपोर्ट खत्म।
Android 12
Android 11
Android 10
Android 9

खासतौर पर 2021 या उससे पहले लॉन्च हुए स्मार्टफोन इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

एंड्रॉइड में अपडेट क्यों बनता है बड़ी समस्या?
इस पूरे मुद्दे की सबसे बड़ी वजह है एंड्रॉइड फ्रेगमेंटेशन। Android सिस्टम में Google केवल बेस सिस्टम देता है। Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo, Motorola जैसी कंपनियां अपने हिसाब से अपडेट जारी करती हैं। ज्यादातर ब्रांड 2–3 साल बाद फोन को अपडेट देना बंद कर देते हैं।

वहीं Apple अपने iPhone को लंबे समय तक अपडेट देता है, क्योंकि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों उसी के कंट्रोल में होते हैं। यही फर्क Android को ज्यादा असुरक्षित बनाता है।

गूगल प्ले प्रोटेक्ट क्या काफी है?
गूगल प्ले प्रोटेक्ट अब भी Android 7 और उससे ऊपर के वर्जन पर ऐप्स को स्कैन करता है, लेकिन यह सिस्टम‑लेवल कमजोरियों को ठीक नहीं कर सकता। एडवांस हैकिंग तकनीकों से पूरी सुरक्षा नहीं देता। यानी यह सिर्फ एक अतिरिक्त सुरक्षा है, पूरा समाधान नहीं।

यूजर्स के लिए क्या है सही रास्ता?
गूगल की साफ राय है अगर आपका फोन Android 13 या उससे ऊपर अपडेट हो सकता है, तो तुरंत अपडेट करें अगर अपडेट संभव नहीं है, तो फोन बदलना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। आज का एक नया मिड‑रेंज स्मार्टफोन, पुराने महंगे फ्लैगशिप फोन से भी ज्यादा सुरक्षित साबित हो सकता है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 8 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 8 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 8 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 9 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 9 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 9 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 9 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 9 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 9 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 9 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 9 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 9 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 9 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 10 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 10 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 10 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!