कूनो नेशनल पार्क में आई खुशखबरी: मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया; भारत में चीतों की संख्या हुई 53
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
श्योपुर से वन्यजीव संरक्षण की खुशखबरी आई है। नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने 9 मार्च को 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही भारत में कुल चीतों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि ज्वाला ने कूनो के वातावरण को पूरी तरह अपना लिया है और अब पार्क की सबसे सफल मादा चीताओं में शुमार हो गई है। उन्होंने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
ज्वाला का तीसरा प्रसव
ज्वाला (पूर्व नाम सियाया) उन आठ चीतों में शामिल थी, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2022 में कूनो में छोड़ा था। मार्च 2023: पहली बार 4 शावकों को जन्म, केवल 1 जीवित बचा, जनवरी 2024: 3 शावकों का जन्म, 9 मार्च 2026: तीसरी बार 5 शावकों का जन्म।
वन विभाग की निगरानी
वन विभाग ने बताया कि ज्वाला और उसके 5 नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। विशेषज्ञ टीम सीसीटीवी और मैदानी निगरानी के जरिए शावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है।
प्रोजेक्ट चीता में मील का पत्थर
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने X पर लिखा कि यह भारत में जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या को बढ़ाकर 33 तक ले जाता है और यह भारतीय धरती पर चीता के 10वें सफल लिटर का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
वन्यजीव संरक्षण अभियान में यह सफलता पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और सभी सहयोगियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इन नए शावकों के आगमन के साथ भारत में कुल चीतों की संख्या अब 53 हो गई है। यह भारत में चीता संरक्षण की यात्रा का एक ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी क्षण है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!