किसानों के लिए खुशखबरी: सरकार ने लिया बड़ा फैसला; अब गेहूं और उड़द पर मिलेगा इतना बोनस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश में गेहूं की खरीदी पर अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है।
गेहूं पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस
अब किसानों से गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपए प्रति क्विंटल के साथ 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस जोड़कर कुल 2625 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर की जाएगी।
पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई
किसानों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। पहले पंजीयन की आखिरी तारीख 7 मार्च तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। इससे वे किसान जो अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं, उन्हें अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
गेहूं पर बोनस और पंजीयन की तारीख बढ़ाना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उड़द की खरीदी पर 600 रुपए का बोनस
सरकार ने उड़द की फसल को बढ़ावा देने के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उड़द की खरीदी पर किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा, ताकि किसान इस फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित हों।
सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली
इसके साथ ही किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब रात की बजाय दिन में बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे किसान सुरक्षित तरीके से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!