खबर
Top News

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: इस राज्य में इतने पदों पर की जाएगी भर्ती; यह है आवेदन की अंतिम तिथि

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मार्च 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन एवं जेल विभाग में कुल 1510 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इनमें फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 14 मार्च 2026 अंतिम तिथि है। इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर भर्ती?
फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) – 728 पद

जेल प्रहरी – 757 पद

असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट – 25 पद

क्षेत्र रक्षक (वन विभाग) – 169 पद

वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी का वेतनमान समान रहेगा, जबकि असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट का वेतन अधिक होगा।

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹500 प्रति प्रश्न पत्र, SC/ST/OBC/EWS (मध्य प्रदेश निवासी): ₹250 प्रति प्रश्न पत्र।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: सामान्य पुरुषों के लिए 33 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया
फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक। दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

प्रश्न पत्र में टेक्निकल विषय, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट भी पास करना होगा, जिसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल हैं। परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड सहित वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य रहेगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?
वन रक्षक/क्षेत्र रक्षक/जेल प्रहरी: ₹19,500 से ₹62,000 प्रतिमाह, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट: ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रतिमाह।

असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के 25 पदों में विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें महिला और पूर्व सैनिक श्रेणी भी शामिल है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

टैग:

संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने
Top News

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

8 minutes ago
बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां
Top News

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

9 minutes ago
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच
Top News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

13 minutes ago
मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी
Top News

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

18 minutes ago
वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर
Top News

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

35 minutes ago
बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

about 1 hour ago
10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त
Top News

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

about 1 hour ago
किसान आंदोलन उग्र
Top News

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

about 1 hour ago
धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले
Top News

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी
Top News

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

about 2 hours ago
बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती
Top News

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

about 2 hours ago
ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन
Top News

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

about 2 hours ago
रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल
Top News

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

about 2 hours ago
इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले
Top News

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

about 2 hours ago
जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार
Top News

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

about 2 hours ago
खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली
Top News

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक
Top News

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

about 3 hours ago
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला
Top News

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

about 3 hours ago
घरेलू विवाद में पति बना हैवान
Top News

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!