गोल्ड कंपनी मालिक पर छेड़छाड़ के आरोप: महिला ने कहा- फार्म हाउस चलने का बनाया दबाव; पुलिस ने भी एफआईआर नहीं लिखी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक गोल्ड कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने कंपनी के मालिक और उसके भाई पर मानसिक प्रताड़ना और हेरासमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसने करीब 20 दिन पहले इस संबंध में छत्रीपुरा थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
सोने की हेराफेरी का है मामला
दरअसल तुकोगंज पुलिस ने रजत माहेश्वरी की शिकायत पर उनकी कंपनी में काम करने वाली महिला सेल्समैन के खिलाफ करीब 60 लाख रुपए के सोने की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है। इसके बाद महिला सामने आई और उसने रजत माहेश्वरी और उसके भाई सौरभ माहेश्वरी पर कई आरोप लगाए हैं। ज्वेलर ने एक दिन पहले ही महिला के खिलाफ 60 लाख रुपए के आभूषण गायब करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोप- भाजपा नेताओं के दबाव में दर्ज नहीं हुई शिकायत
महिला का कहना है कि उसने 17 फरवरी को ही छत्रीपुरा थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इसमें मानसिक प्रताड़ना और हेरासमेंट की बात कही गई थी। लेकिन उसके अनुसार कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
कमीशन के पैसे भी नहीं दिए
महिला के मुताबिक वह वर्ष 2018 में रजत ज्वेलर्स के सिटी सेंटर स्थित शोरूम में मार्केटिंग सेल्स के पद पर काम करने लगी थी। ज्वेलरी बेचने पर उसे कमीशन दिया जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से करीब साढ़े सात लाख रुपए का कमीशन नहीं दिया गया। कई बार पैसे मांगने पर सौरभ माहेश्वरी ने बाजार में मंदी और नुकसान का हवाला दिया।
ऑफिस में छेड़छाड़ और फार्म हाउस चलने का दबाव
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि सौरभ माहेश्वरी ने उसे फार्म हाउस चलने का प्रस्ताव दिया और अक्टूबर 2025 से उस पर लगातार दबाव बनाता रहा। महिला के अनुसार उसने इन बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन एक दिन ऑफिस में सौरभ ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं।
घर पहुंचकर दी धमकी
पीड़िता के अनुसार 16 फरवरी की रात रजत और सौरभ माहेश्वरी नशे की हालत में उसके भक्त प्रहलाद नगर स्थित घर पहुंचे और उसे साथ चलने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि दोनों ने धमकी दी कि अगर वह उनके साथ नहीं चली तो उसे जान से मार देंगे और झूठे चोरी के मामले में फंसा देंगे। इसी दौरान उसके पति बाहर आ गए और उन्होंने सुबह ऑफिस में बात करने को कहा।
जेवर बेचकर चुका चुकी 55 लाख
महिला का कहना है कि जिस ज्वेलरी के लेनदेन का आरोप लगाया गया है, उसमें से करीब 55 लाख रुपए वह अपने जेवर बेचकर चुका चुकी है और इसकी रसीदें भी उसके पास हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि रजत माहेश्वरी एमसीएक्स का कारोबार करते हैं और 10 जनवरी 2026 को उसकी मौजूदगी में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए के बिल फाड़ दिए थे, ताकि जीएसटी और कमीशन से बचा जा सके।
पुलिस पर जल्दबाजी में कार्रवाई का आरोप
महिला ने तुकोगंज पुलिस पर भी जल्दबाजी में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एक दिन पहले ही वह बयान देने थाने पहुंची थी, लेकिन मामले की ठीक से जांच किए बिना ही टीआई जितेंद्र यादव ने रविवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। महिला का आरोप है कि एक वकील के कहने पर यह कार्रवाई की गई है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!