खबर
Top News

‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन: किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा; 3 घंटे इंतजार के बाद गेट पर डाला डेरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अगस्त 2026, 7:52 pm
शेयर करें:
‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन

खुलासा फर्स्ट, देवास।
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन बुधवार को देवास में हुआ। जिलेभर से 700 से अधिक किसान कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक कोई अधिकारी किसानों से चर्चा करने नहीं पहुंचा तो किसानों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर ही डेरा डाल दिया।

तीन घंटे इंतजार के बाद बढ़ा आक्रोश
किसान दोपहर करीब 1 बजे भोपाल रोड पर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे। लंबे समय तक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया। मुख्य गेट के सामने बैठकर किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

फसल बीमा और मुआवजे समेत कई मांगें
किसानों ने ओलावृष्टि के मुआवजे, फसल बीमा, सैटेलाइट सर्वे की खामियां दूर करने, राजस्व नक्शों में सुधार और नर्मदा सिंचाई योजना का लाभ दिलाने सहित कई मांगें उठाईं।

भारतीय किसान संघ का आरोप है कि ओलावृष्टि के बाद सर्वे होने के बावजूद कई पात्र किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। सैटेलाइट सर्वे में हुई गड़बड़ियों के कारण भी कई किसान राहत से वंचित रह गए।

धरने में ही बनाया पोहा, साथ लाए थे खाना बनाने का सामान
आंदोलन में किसान अपने साथ दाल-बाटी बनाने की सामग्री लेकर पहुंचे थे। मौके पर ही पोहा भी बनाया गया। किसानों ने संकेत दिया कि मांगें पूरी होने तक वे आंदोलन के लिए तैयार हैं।

कलेक्टर से मुलाकात के बाद खत्म हुआ आंदोलन
मुख्य गेट पर किसानों के डेरा डालने और लगातार नारेबाजी के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। शाम करीब 6 बजे कलेक्टर ऋतुराज सिंह किसानों से मिलने पहुंचे। किसानों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर से चर्चा और ज्ञापन देने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। भारतीय किसान संघ के हुकुम पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित समाचार

पाकिस्तान पर भारत की ‘हॉकी स्ट्राइक’
Top News

पाकिस्तान पर भारत की ‘हॉकी स्ट्राइक’:5-3 से हराकर टॉप-8 में एंट्री; हरमनप्रीत-अभिषेक ने दागे 2-2 गोल

less than a minute ago
शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या
Top News

शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या:भाई ने दो कर्मचारियों पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

24 minutes ago
कैग की रिपोर्ट में ये रेलवे स्टेशन अव्वल
Top News

कैग की रिपोर्ट में ये रेलवे स्टेशन अव्वल:512 स्टेशनों के ऑडिट में इतने खरे उतरे; कई जगह मिलीं कमियां

about 1 hour ago
करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा
Top News

करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा:फर्जी फर्मों से खुलवाए बैंक खाते; घर से मिले 2.69 करोड़ कैश और जेवर

about 1 hour ago
खाद लेने की व्यवस्था बदली
Top News

खाद लेने की व्यवस्था बदली:घर बैठे किसान जनरेट कर सकेंगे टोकन; 24 घंटे में मिलेगा खाद, ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी

about 2 hours ago
अंडे के ठेले पर विवाद के बाद युवक की हत्या
Top News

अंडे के ठेले पर विवाद के बाद युवक की हत्या:कोर्ट ने सुनाई परिवार के 5 लोगों को 10-10 साल की सजा; 1.02 लाख रुपए जुर्माना

about 2 hours ago
कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका टीम का विरोध
Top News

कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका टीम का विरोध:महिलाओं ने लाठियां तानी; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

about 2 hours ago
महाकाल की शाही सवारी से पहले मार्ग का कायाकल्प
Top News

महाकाल की शाही सवारी से पहले मार्ग का कायाकल्प:24 मीटर चौड़ी होगी सड़क; ऐतिहासिक गेट को मिलेगा पुराना स्वरूप

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:अकादमी संचालक पर 3 लोगों से पैसे लेने का आरोप; केस दर्ज

about 2 hours ago
प्री-स्कूल में तीन साल की बच्ची से अभद्रता
Top News

प्री-स्कूल में तीन साल की बच्ची से अभद्रता:पिता ने बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर भेजा; टीचर के अपशब्दों की रिकॉर्डिंग मिली, एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
मंदिर में सात घंटे श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
Top News

मंदिर में सात घंटे श्रद्धालुओं की एंट्री बंद:नई चांदी की जलाधारी होगी स्थापित; सुबह 10 बजे तक ही भातपूजन

about 3 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी:पेड़ से टकराकर हुआ हादसा; आठ घायल, एक गंभीर

about 3 hours ago
ई-स्कूटी में धमाका
Top News

ई-स्कूटी में धमाका:10 दिन पहले खरीदी थी; मां-बेटी झुलसीं, घर में लगी आग, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

about 3 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:चार आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले; जानिए किसे मिला कौनसा विभाग

about 3 hours ago
भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:ओटी टेक्नीशियन के 288 पदों की भर्ती में पात्रता नियम बदलने पर उठे सवाल

about 3 hours ago
भारत ने 600वें टेस्ट को बनाया यादगार
Top News

भारत ने 600वें टेस्ट को बनाया यादगार:श्रीलंका को शिकस्त देकर सीरीज में हासिल की बढ़त; देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैच

about 3 hours ago
रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने बहनों को दिया तोहफा
Top News

रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने बहनों को दिया तोहफा:खातों में ट्रांसफर किए इतने हजार करोड़

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में नशा मुक्ति अभियान तेज
Top News

वीडियो देखिये, शहर में नशा मुक्ति अभियान तेज:मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई और जागरूकता पर जोर; हर कॉलेज में बनी समिति

about 3 hours ago
दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का आरोप
Top News

दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का आरोप:स्कूल छोड़ने का झांसा देकर जंगल ले गया युवक; चाकू दिखाकर दिनभर बनाया बंधक

about 3 hours ago
3 मासूमों की मौत
Top News

3 मासूमों की मौत:भाई को बचाने गए बच्चे खुद डूबे; खंती में भरा था बारिश का पानी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!