स्वच्छता में फिर इतिहास रचने की तैयारी: इंदौर का 'सेग्रीगेशन सेल्फी' वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान; 5 लाख का लक्ष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब 'सेग्रीगेशन सेल्फी' के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। 'सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ' अभियान के तहत शहर के सभी 85 वार्डों में लोग घर-घर से अलग-अलग श्रेणियों में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में भाग ले रहे हैं। नगर निगम ने एक दिन में 5 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी जुटाने का लक्ष्य रखा है।
दोपहर तक 3.5 लाख से अधिक सेल्फियां अपलोड
नगर निगम के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक 3.5 लाख से अधिक सेल्फियां अपलोड हो चुकी थीं, जबकि बाद में महापौर ने बताया कि यह आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया है। लक्ष्य पूरा होने पर शाम को राजबाड़ा पर जश्न मनाने की तैयारी भी की गई है।
जनभागीदारी से बनेगा रिकॉर्ड
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन के चालक-हेल्पर, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों, व्यापारी संगठनों और रहवासी संघों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
अभियान के तहत नागरिक अपने घर या प्रतिष्ठान में गीले, सूखे और अन्य श्रेणियों में अलग किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर उसे निर्धारित प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे हैं।
सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, जागरूकता भी उद्देश्य
नगर निगम का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल विश्व रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण (Segregation) की इंदौर मॉडल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी है। वार्ड और जोन स्तर पर अधिकारी सेल्फियों का संकलन और सत्यापन कर रहे हैं।
महापौर ने की अपील
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक सेग्रीगेशन सेल्फी अपलोड कर इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि इंदौर स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का भी नया कीर्तिमान स्थापित कर सके।
ऐसे आया रिकॉर्ड बनाने का विचार
एमआईसी सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि इंदौर में घर-घर कचरा पृथक्करण की अनूठी व्यवस्था को देखते हुए इसे विश्व रिकॉर्ड का रूप देने का विचार आया।
महापौर, नगर निगम आयुक्त और स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की टीम ने मिलकर एक दिन में 5 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी जुटाने का लक्ष्य तय किया। लक्ष्य पूरा होने पर शाम करीब 5 बजे राजबाड़ा पर विशेष कार्यक्रम और जश्न का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!