गैंगस्टर सलमान लाला की भाभी ने की आत्महत्या: पुल के पास बेसुध मिली; इलाज के दौरान गई जान, जनाजे में भारी तादात में लोग हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला के परिवार से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सलमान लाला की भाभी साईदा ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, साईदा को संजय सेतू क्षेत्र के पास अचेत अवस्था में पाया गया था।
साईदा को बेसुध हालत में देखा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने साईदा को बेसुध हालत में देखा और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
खजराना क्षेत्र की निवासी थी साईदा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साईदा खजराना क्षेत्र की निवासी थीं। सलमान लाला की कुछ माह पहले पुलिस हिरासत में मौत हो चुकी है, जिसके बाद से उसका परिवार चर्चा में रहा। बताया जा रहा है कि सलमान की मौत के बाद उसके भाई शादाब लाला ने परिवार के साथ खजराना में रहना शुरू किया था। शादाब हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
सलमान लाला की हो चुकी है मौत
गौरतलब है कि सलमान लाला पर 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका नाम क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों में शामिल रहा है। उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जिससे मामला और अधिक सुर्खियों में आया था।
पुलिस की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस साईदा की मौत को लेकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों, पारिवारिक परिस्थितियों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

अब ई-अटेंडेंस से जुड़ेगी सैलरी:गैरहाजिरी पर कटेगा वेतन; प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही भी तय

सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 8 भवन हुए सील:फायर सेफ्टी नियमों पर निगम सख्त

हिंदू युवती के साथ रह रहे युवक को लेकर हंगामा:हिंदूवादियों ने की शिकायत; पुलिस ने थाने में बैठाया

कोर्ट में प्रेमी का हाथ थामा:थाने पहुंचते-पहुंचते पति के साथ चली गई; पुलिस भी रह गई हैरान

परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन:सोशल मीडिया की होगी विशेष मॉनिटरिंग

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली साइकिल रैली:पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया; युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में घोटाला:गोबर के ढेर से निकले लाखों; करोड़ों की जमीन देख अधिकारी हैरान

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा:2 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने में दूसरा भी डूबा, 3 घंटे बाद मिले शव

व्यावसायिक राजधानी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स:लक्ष्य से कहीं ज्यादा रुपए जमा; करदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी

जुए के बड़े अड्डे का खुलासा:रात 3 बजे क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए

वेयर हाउस गेहूं घोटाला:एक अधिकारी को हटाया; दूसरा निलंबित, बोरियों में मिली मिट्टी

बजरंग दल नेता की हत्या के बाद बवाल:आरोपियों के घरों में की आगजनी; पुलिस पर पथराव, भारी फोर्स तैनात

बिना ओटीपी नहीं बनेगा यह सर्टिफिकेट:लागू हुई नई व्यवस्था; वाहन मालिक की वास्तविक पहचान होगी सुनिश्चित

STF की बड़ी कार्रवाई:5 और आरोपी गिरफ्तार; कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर भेजते थे नशीला कफ सिरप

तुलसी नगर के विकास को लेकर महापौर से मिले रहवासी, बोले:कार्यों में देरी हुई तो करेंगे जन आंदोलन; पेयजल, ड्रेनेज और सड़क निर्माण सहित कई मांगों पर मिला आश्वासन

आसान नहीं खेती-किसानी की डगर:ब्रिक्स देशों का लोकलुभावन घोषणा-पत्र; अमल बेहद चुनौतीपूर्ण

इस कार्यालय में हुआ घोटाला:मचा हड़कंप, बिना अनुमति बिल पास होने के आरोप; नोटिस जारी कर जवाब मांगा

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले स्टेशन पर बवाल:ट्रेनों में की तोड़फोड़; छात्रों का आरोप-व्यवस्थाएं सही नहीं थी, 6 गिरफ्तार

MP में बदला मौसम का मिजाज:आंधी-बारिश का दौर जारी; इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून

रफ्तार का कहर:दो सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल; आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!