महिला आईएएस के फार्म हाउस पर जुआ अड्डे का खुलासा: इतने जुआरी गिरफ्तार; इतने लाख से ज्यादा नकदी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
महू के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर बड़े जुआ अड्डे का खुलासा किया। जिस फार्म हाउस में जुआ खेला जा रहा था, वह आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के नाम पर बताया जा रहा है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम, इंदौर में प्रबंध संचालक (एमडी) के पद पर पदस्थ हैं।
फार्म हाउस की देखरेख गांव का व्यक्ति कर रहा
पुलिस के अनुसार फार्म हाउस की देखरेख फिलहाल गांव का ही एक व्यक्ति कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
13.67 लाख रुपए नकद सहित कई सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां और दो कारें जब्त की हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
बंद गेट के भीतर चल रहा था जुआ
पुलिस टीम जब फार्म हाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके बाद पुलिस पीछे की ओर से परिसर में दाखिल हुई। बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
18 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार
पुलिस ने घेराबंदी कर 18 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। हालांकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर अवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर दबिश दी गई थी। मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए हैं तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!