सट्टे की लत ने छीनी जिंदगियां: पति ने की गर्भवती पत्नी और तीन बेटियों की हत्या; चाकू से काट दिया सबका गला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में हुए हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जो वजह बताई, वह कर्ज, सट्टेबाजी और मानसिक दबाव की भयावह तस्वीर पेश करती है।
सट्टे की लत और बढ़ता कर्ज
आरोपी मुनचुन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और सिरसपुर के चंदन पार्क में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह आजाद मंडी में सब्जी बेचकर परिवार चलाता था।
जुए में हार गया रुपए
पुलिस के अनुसार, उसे क्रिकेट सट्टेबाजी की लत थी। कमाई का बड़ा हिस्सा जुए में गंवाने के बाद उसने कर्ज लेना शुरू कर दिया। ससुराल से 2 लाख रुपए उधार लिए, जिनमें से 60 हजार रुपए मिथिलेश नामक व्यक्ति को और 40 हजार रुपए एक लहसुन कारोबारी को दिए। शेष एक लाख रुपए भी जुए में हार गया।
धमकी भरा फोन और खौफनाक फैसला
23 फरवरी को कथित तौर पर कर्जदार का फोन आया, जिसमें एकमुश्त रकम लौटाने का दबाव बनाया गया। आरोपी के मुताबिक, धमकी दी गई कि पैसे न देने पर उसकी पत्नी को गिरवी रख लिया जाएगा और बच्चों से काम कराया जाएगा। इस कॉल के बाद आरोपी ने पहले नंबर ब्लॉक किया और फिर परिवार की हत्या का निर्णय ले लिया।
90 रुपए का चाकू बना हथियार
आरोपी बाजार से 90 रुपए में कटहल काटने के नाम पर चाकू खरीद लाया। घटना की रात वह सोया नहीं। सुबह करीब चार बजे पत्नी अनीता के जागने पर विवाद हुआ और उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शोर सुनकर बड़ी बेटी जाग गई, जिसे भी आरोपी ने मार डाला। इसके बाद दो अन्य बेटियों की भी हत्या कर दी।
दो महीने की गर्भवती थी अनीता
अनीता दो महीने की गर्भवती थी। इस तरह इस वारदात में गर्भस्थ शिशु समेत पांच जिंदगियां खत्म हो गईं। आरोपी ने दावा किया कि वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका।
राजस्थान से गिरफ्तारी
घटना के बाद वह भागकर राजस्थान पहुंच गया और किशनगढ़ स्टेशन पर पकड़ा गया। पुलिस ने स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) रविंद्र के नेतृत्व में छह टीमें गठित कर 72 घंटे में करीब 800 सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का नाम पहले आदर्श नगर क्षेत्र में चोरी के एक मामले में आ चुका है। वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करता था।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!