भिक्षावृत्ति से शिक्षा की ओर: 40 बच्चों के जीवन में नई सुबह; जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल ने 40 बच्चों के जीवन की दिशा बदल दी। कभी सड़कों और चौराहों पर भिक्षावृत्ति में संलग्न रहने वाले परिवारों के ये बच्चे अब स्कूल की कक्षाओं में बैठकर अपने सपनों को आकार दे रहे हैं। भिक्षुक मुक्त इंदौर अभियान के अंतर्गत प्रशासन ने इन बच्चों की पहचान कर न केवल उनका पुनर्वास किया, बल्कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया।
बच्चों को उनकी आयु के अनुसार प्रवेश दिलाया
सुदामा नगर स्थित शारदा माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को उनकी आयु के अनुसार प्रवेश दिलाया गया। प्रवेश के साथ ही उन्हें स्कूल किट, यूनिफॉर्म और आवश्यक शिक्षण सामग्री प्रदान की गई, जिससे बच्चों और उनके परिजनों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा।
जनसुनवाई के दिन आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे
इस पहल का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब बच्चे और उनके परिजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करने जनसुनवाई के दिन आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की, उन्हें बिस्कुट और शिक्षण सामग्री वितरित की तथा पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी।
जीवन को बदल सकती है शिक्षा
कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो जीवन को बदल सकती है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, मेहनत और साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है जितनी पढ़ाई। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में बच्चों को जो भी आवश्यकता होगी, जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा रहेगा।
माता-पिता के चेहरों पर भी उम्मीद की चमक
इस पहल से बच्चों के माता-पिता के चेहरों पर भी उम्मीद की चमक दिखाई दी। जिन परिवारों के लिए रोज़ी-रोटी ही सबसे बड़ी चिंता थी, उनके बच्चों के हाथों में अब किताबें हैं और आंखों में भविष्य के सपने। पहल साबित करती है कि यदि शासन और समाज मिलकर प्रयास करें तो भिक्षावृत्ति जैसी समस्या को भी शिक्षा के माध्यम से स्थायी रूप से कम किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!