एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग: गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में झांसेबाजी कर एक वृद्ध महिला से सोने के गहने ठगने का मामले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले महिला से एटीएम का पता पूछा, फिर बातों में उलझाकर उन्हें एक खाली प्लॉट तक ले गए।
वहां महिला के सोने के झुमके और मंगलसूत्र उतरवाकर रुमाल में रखवा लिए। महिला को भरोसे में रखने के लिए आरोपियों ने रुमाल में गहनों की जगह पत्थर बांध दिए।
एटीएम का पता पूछकर शुरू की बातचीत
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, यादव नगर निवासी सुंदरबाई पति उदय सिंह गुरुवार को निजी काम से आकाश स्कूल के पास स्थित एक दुकान पर गई थीं। काम पूरा करने के बाद वह वापस लौट रही थीं।
इसी दौरान चौराहे के पास एक अज्ञात युवक ने उनसे एटीएम का पता पूछा। महिला उसे रास्ता बताने लगीं। इसी बीच एक अन्य पुरुष और महिला भी वहां पहुंच गए। तीनों ने महिला से बातचीत शुरू कर उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया।
कंधे पर हाथ रखकर खाली प्लॉट तक ले गए
महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपियों ने उसके कंधों पर हाथ रखा और उसे पास ही स्थित एक खाली प्लॉट की ओर ले गए। यहां आरोपियों ने महिला को अपने झांसे में लेकर उनके सोने के कान के झुमके और मंगलसूत्र उतरवा लिए।
आरोपियों ने गहनों को रुमाल में रखने के लिए कहा और महिला को भरोसा दिलाया कि वे युवक का काम करवाकर जल्द वापस लौट आएंगे। इसके बाद महिला को वहीं बैठकर इंतजार करने के लिए कहा गया।
दो-तीन घंटे तक करती रहीं इंतजार
आरोपियों की बात पर भरोसा कर महिला करीब दो से तीन घंटे तक वहीं बैठकर उनका इंतजार करती रहीं। काफी समय बीतने के बाद भी जब तीनों वापस नहीं लौटे तो उन्हें शक हुआ।
महिला ने रुमाल खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। रुमाल में सोने के गहनों की जगह दो पत्थर रखे हुए थे। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता बाणगंगा थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!