पानी बर्बाद करने वालों पर नगर निगम की नजर: दो-तीन बार समझाइश के बाद कटेगा चालान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम अब जागरूकता के साथ सख्ती भी बरतेगा। घरों में जरूरत से ज्यादा पानी बहाने और पीने योग्य पानी का अनावश्यक इस्तेमाल करने वालों को पहले दो-तीन बार समझाइश दी जाएगी।
चालानी कार्रवाई की जाएगी
इसके बावजूद बर्बादी जारी रही तो वीडियो बनाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसी मुहिम के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव सोमवार को शहर की गलियों में पहुंचे और रहवासियों से पानी बचाने की अपील की।
गलियों में पहुंचकर महापौर ने दी समझाइश
महापौर ने पार्श्वनाथ, विनय नगर, जैन कॉलोनी और लोकमान्य नगर में रहवासियों से चर्चा कर पानी का इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है।
ऐसे में पानी की बर्बादी का खामियाजा आखिरकार शहरवासियों को ही भुगतना पड़ सकता है। इसलिए हर घर में पानी का उपयोग जिम्मेदारी के साथ किया जाना जरूरी है।
पहले समझाएंगे, फिर वीडियो के आधार पर कार्रवाई
नगर निगम ने अभियान में जुटी एनजीओ की टीम को निर्देश दिए हैं कि पानी बर्बाद करते पाए जाने वाले लोगों को शुरुआत में दो-तीन बार समझाया जाए। इसके बाद भी यदि वे नहीं मानते हैं तो बर्बादी का वीडियो बनाकर नियमानुसार चालान किया जाए।
निगम का लक्ष्य लोगों को जागरूक करने के साथ पानी की अनावश्यक खपत पर रोक लगाना है।
आरओ के बचे पानी को फेंकने के बजाय करें इस्तेमाल
महापौर ने घरों में आरओ से निकलने वाले वेस्ट पानी का दोबारा उपयोग करने की अपील भी की। इस पानी को फेंकने के बजाय पौधों में डालने, गाड़ी धोने और कपड़े धोने जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पीने योग्य पानी की बचत होगी और उपलब्ध जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
दीपावली तक निगरानी, हरी घास की कटाई के निर्देश
नगर निगम की ओर से अभियान दीपावली तक चलाया जाएगा। महापौर ने एनजीओ टीम को नियमित निगरानी के लिए अभियान का चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही जिन स्थानों पर हरी घास दिखाई दे रही है, वहां भी दो-दो दिन की समय-सीमा तय कर उसकी कटाई कराने को कहा गया है।
इस दौरान जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, पार्षद योगेश गेदर और नगर निगम के जोनल अधिकारी मौजूद रहे।
निगम अब घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक पानी की बर्बादी रोकने और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दे रहा है।
संबंधित समाचार

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, ; साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, जब इंद्रेश उपाध्याय की कथा में पहुंची उनकी धर्मपत्नी:रास सिर्फ नृत्य नहीं, भक्तों के प्रेम में सहज हो जाते हैं भगवान; आज पीले-सफेद वस्त्रों में मनेगा शरद उत्सव

वीडियो, पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:'खुलासा फर्स्ट' से बातचीत में बोलीं अमृता-यह देश और समाज के लिए संकल्प; नर्मदा परिक्रमा से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक

एमपी में बारिश का अलर्ट:करवा चौथ पर चांद के दीदार में मौसम बन सकता है बाधा; कई जिलों में वर्षा की संभावना

वीडियो देखिये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल:कई घायल; सुल्तानपुर जाते समय हालियापुर के पास हादसा

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!