बीसी-चिटफंड के नाम पर 3.10 करोड़ की ठगी का हुआ खुलासा: तीन कारोबारी गिरफ्तार; मोटे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों ऐंठे, रकम मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बीसी फंड और चिटफंड योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि गिरोह ने वर्ष 2022 से 2025 के बीच अधिक मुनाफे और व्यापार में निवेश का झांसा देकर लोगों से 3 करोड़ 10 लाख 62 हजार रुपये वसूल लिए और रकम लौटाने की बारी आने पर साफ मुकर गया।
विरोध करने वाले निवेशकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक दी गई।
क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी नरेश पिपले उर्फ गुड्डू निवासी खातीपुरा, शोएब अब्बासी निवासी खजराना और कपिल गोलिया निवासी मल्हारगंज को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
ये हुए ठगी का शिकार- पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अलग-अलग बीसी फंड और चिटफंड योजनाएं संचालित कर निवेशकों का भरोसा जीता। विकास धुलधौए, मनोज उर्फ कालू, अरुण बड़के, हरीश राजौरा, वीर सिंह अहिरवार, विजय दीवान, राजू पिपले, अनुराग बड़, विजेंद्र अहिरवार, मनोज राठौर, सूरज सोनी सहित कई लोगों से किस्तों और नकद करोड़ों रुपए जमा कराए गए।
निवेशकों ने राशि मांगी तो भुगतान से किया इनकार- तय अवधि पूरी होने पर जब निवेशकों ने अपनी राशि मांगी तो आरोपियों ने भुगतान से इनकार कर दिया। विरोध करने पर पीड़ितों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
शिकायतों की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और अन्य संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है, ताकि ठगी गई राशि और उससे अर्जित संपत्तियों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!