22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की श्रद्धा सबूरी कॉलोनी में शनिवार रात एक 22 वर्षीय छात्र की मौत से परिवार में मातम छा गया। छात्र घर पर अकेला था, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद गरबा देखकर घर लौटे मां और भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा।
खंडवा रोड के निजी कॉलेज में पढ़ता था छात्र
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हर्षित विश्वकर्मा (22), पिता मुकेश विश्वकर्मा, निवासी श्रद्धा सबूरी कॉलोनी, द्वारकापुरी के रूप में हुई है।
हर्षित खंडवा रोड स्थित एक निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता राजस्थान में सरकारी शिक्षक हैं। घटना की सूचना मिलने पर वे भी इंदौर पहुंच गए। परिवार के अन्य सदस्य भी आसपास ही रहते हैं।
आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
परिजनों के मुताबिक, हर्षित की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। परिवार को ऊपरी बाधा की आशंका थी और उसका उपचार भी चल रहा था। हालांकि, इन परिस्थितियों का घटना से कोई संबंध था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!