अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया: हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्वालियर में मातम पसरा है। हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की स्थिति के बारे में भी पूछा। सिंधिया ने कहा कि कुछ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। दो मरीजों के पेल्विक बोन में फ्रैक्चर की जानकारी भी सामने आई है। गंभीर मरीजों की हालत स्थिर होने के बाद आगे के इलाज और सर्जरी को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
सिंधिया ने पूछा- रात में शहर के अंदर कैसे आया ट्रक?
हादसे को लेकर सिंधिया ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि रात के अंधेरे में ट्रक ग्वालियर शहर के अंदर कैसे पहुंच गया। उन्होंने कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हुए थे या हादसे की कोई दूसरी वजह थी, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। उन्होंने घटना की विस्तृत जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
सिंधिया के मुताबिक, हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुबह से तीन बार चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि आवंटित की गई है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और उनकी हालत स्थिर करने की है।
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछाने पर भड़के सिंधिया
सिंधिया के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कराई गई। कर्मचारी झाड़ू लगाते नजर आए। उनके आने से पहले ग्रीन कार्पेट भी बिछाया गया। इसके अलावा परिसर में टूटी टाइल्स और गड्ढों को सीमेंट-रेत के मसाले से दुरुस्त करने का काम भी होता दिखाई दिया।
जब सिंधिया से पूछा गया कि उनके आगमन से पहले ग्रीन कार्पेट बिछाकर वीआईपी व्यवस्था क्यों की गई और क्या इसे अधिकारियों की चापलूसी माना जाए, तो उन्होंने नाराजगी जताई। सिंधिया ने कहा मैं ग्वालियर का हूं, ग्वालियर मेरा है। मेरे लिए कहां से ग्रीन कार्पेट? क्या बात है, क्या तमाशा है ये!हालांकि, अस्पताल परिसर में ग्रीन कार्पेट बिछाने के निर्देश किसने और किस स्तर पर दिए थे, यह स्पष्ट नहीं हुआ।
हादसे और अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि 15 श्रद्धालुओं की जान लेने वाला ट्रक रात में शहर के भीतर कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। वहीं, अस्पताल परिसर में ग्रीन कार्पेट बिछाने और वीआईपी दौरे से पहले मरम्मत व सफाई कराने को लेकर भी सवाल उठे हैं। यदि परिसर में टूटी टाइल्स और गड्ढों की मरम्मत जरूरी थी, तो यह काम पहले क्यों नहीं कराया गया?
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!