इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत: अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ गुना।
कैंसर से जूझते हुए 31 वर्षीय पूजा रजक की मौत के बाद परिजनों को ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ा, जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि नवरात्रि में धार्मिक कार्यक्रम का हवाला देकर मकान मालिक ने पूजा की पार्थिव देह को किराए के मकान में ले जाने से रोक दिया। इसके बाद परिजनों को जिला अस्पताल परिसर में ही विवाहित महिला के अंतिम श्रृंगार और पारंपरिक रस्मों को पूरा करना पड़ा। रस्में पूरी होने के बाद नम आंखों से पूजा को अंतिम विदाई दी गई।
पूजा मूल रूप से बदरवास की रहने वाली थी। वह पिछले चार साल से गुना के घोसीपुरा क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रह रही थी। कैंसर से जूझते हुए उसकी मौत हो गई। परिजन जब पार्थिव देह को किराए के घर ले जाने लगे, तो मकान मालिक ने कथित तौर पर नवरात्रि में धार्मिक कार्यक्रम होने का हवाला देते हुए शव को अंदर लाने से मना कर दिया। इससे परिवार के सामने अंतिम संस्कार से पहले की रस्में पूरी करने का संकट खड़ा हो गया।
अस्पताल परिसर में करना पड़ा श्रृंगार
हिंदू परंपरा में विवाहित महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार से पहले उसका सुहागन के रूप में श्रृंगार और कुछ पारंपरिक रस्में की जाती हैं। पूजा के परिजनों को किराए के मकान में जगह नहीं मिली तो उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में ही ये रस्में पूरी कीं। इसके बाद पार्थिव देह को सीधे मुक्तिधाम ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
कैंसर होने पर पति ने घर से निकाला
पूजा की जिंदगी बीमारी और पारिवारिक परेशानियों से घिरी रही। उसकी शादी इंदौर निवासी राकेश लश्करी से हुई थी। खबर के मुताबिक, पूजा को कैंसर होने के बाद पति ने कथित तौर पर उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया था। इस मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
पूजा की मौत की सूचना मिलने पर उसका पति और उसकी दूसरी पत्नी भी इंदौर से मौके पर पहुंचे। अंतिम रस्मों के बाद पूजा को विदाई दी गई। उसके पीछे दो बेटियां और एक बेटा हैं। मां को खोने के गम में बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!