छेड़छाड़ की दो घटनाएं: गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में महिला और नाबालिग छेड़छाड़ के अलग-अलग मामले सामने आए हैं।
गांधीनगर थाना क्षेत्र की नैनोद मल्टी में गरबा आयोजन के दौरान 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
केस दर्ज, जांच शुरू
वहीं, बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गरबा खेल रही किशोरी से बदसलूकी का आरोप
पुलिस के अनुसार, पहली घटना शनिवार रात करीब 8:45 बजे नैनोद मल्टी के डी-ब्लॉक परिसर में हुई।
16 वर्षीय किशोरी अपने परिसर के पास गरबा खेल रही थी। इसी दौरान बी-ब्लॉक निवासी सुमित चौहान वहां पहुंचा और उस पर बात करने का दबाव बनाने लगा।
किशोरी के मना करने पर आरोपी ने गलत इशारे किए और अश्लील हरकत की। किशोरी की मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपी वहां से भाग गया।
शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
दूसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर की है। 34 वर्षीय महिला के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 3 बजे वह घर के हॉल में गेट के ताले की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रिंकू उर्फ सुमित उर्फ मुच्ची नरुका चुपके से घर में घुस आया और पीछे से पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा।
महिला के शोर मचाने पर उसकी बेटी नीचे आई और आरोपी को धक्का देकर पीछे हटाया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने महिला को अपशब्द कहे और धमकी दी।
परिजनों की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामलों में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!