खबर
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी: महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी

खुलासा फर्स्ट, वाराणसी।
प्रसिद्ध रामलीला के दौरान रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आजमगढ़ से आया एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया।

हाथी ने मैदान से निकलकर आसपास की जगहों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

लोग जान बचाकर भागने लगे
उसने सूंड से सामान उठाकर फेंका, बिजली के खंभे तोड़ दिए और दीवारों व दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।

हाथी को बेकाबू देख आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे।

महावत को उठाकर पटका, गंभीर रूप से घायल
घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे रामनगर क्षेत्र के पंचवटी मैदान में हुई। जानकारी के मुताबिक, महावत छापलू तीन हाथियों को खाना देने जा रहा था।

इसी दौरान उनमें से एक हाथी अचानक भड़क गया और मैदान से निकलकर सड़क की ओर भागने लगा।

महावत ने हाथी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया।

आरोप है कि उसने दांतों और पैरों से भी महावत को कुचलने की कोशिश की। घायल महावत को करीब 50 टांके लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।

इलाके में बैरिकेडिंग, हाथी को काबू करने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियातन करीब दो किलोमीटर के इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।

वन विभाग, एनडीआरएफ और अन्य टीमों सहित करीब 200 लोगों के हाथी को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटने की जानकारी दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर रामनगर क्षेत्र की बिजली भी काटे जाने की बात सामने आई है।

आज होना है राम-रावण युद्ध
पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला के तहत भगवान राम और रावण के युद्ध का मंचन होना है।

करीब 200 साल पुरानी इस रामलीला में शामिल कलाकारों और अन्य लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी इसी परिसर में होती है।

रामलीला में उपयोग किए जाने वाले हाथियों को भी यहां रखा जाता है।

बताया जाता है कि काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह के बेटे इसी हाथी पर सवार होकर रामलीला देखते हैं।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

5 minutes ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

13 minutes ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

14 minutes ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

21 minutes ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

28 minutes ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

35 minutes ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

39 minutes ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 2 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 2 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 2 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 3 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 3 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश
Top News

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!