खबर
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा: बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 6:25 pm
शेयर करें:
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
दीपावली से पहले हरदा में अवैध पटाखों के भंडारण का मामला सामने आया है।

रविवार दोपहर सिटी कोतवाली पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर के पास छोटी सिंधी कॉलोनी स्थित एक मकान से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए।

घनी आबादी वाले इलाके और स्कूल के नजदीक पटाखों का भंडारण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
एसडीओपी शालिनी परस्ते के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर अलग-अलग प्रकार के पटाखों से भरे बॉक्स मिले।

विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने पटाखों की सूची तैयार कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवाया। मकान सागर तलरेजा और उसके भाई का बताया जा रहा है।

कोतवाली टीआई रोशनलाल भारती के अनुसार, सागर के पास पटाखों के भंडारण का वैध लाइसेंस नहीं था।

इसी आधार पर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खाली बॉक्स और रैपर भी मिले
पुलिस को मकान से पटाखों के खाली बॉक्स और रैपर भी मिले हैं।

पुलिस ने आशंका जताई है कि बाहर से लाए गए पटाखों और स्थानीय कंपनियों के माल को मिलाकर दोबारा पैकिंग कर बिक्री की तैयारी की जा रही थी।

वहीं, सागर तलरेजा का कहना है कि वह दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे लेकर आया था।

पुलिस अब जब्त पटाखों की मात्रा, उनके स्रोत और भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अवैध भंडारण पर सख्ती के निर्देश
पुलिस के अनुसार, एसपी शशांक ने जिले में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्कूल और घनी आबादी के नजदीक बड़ी मात्रा में पटाखे रखे जाने से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं।

गौरतलब है कि 6 फरवरी 2024 को हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी।

इस घटना के बाद पटाखों के निर्माण और भंडारण में सुरक्षा नियमों के पालन का मुद्दा एक बार फिर महत्वपूर्ण हो गया है।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 2 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 2 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 2 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 3 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 3 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 4 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 4 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 4 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश
Top News

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!