वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़: जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में जयस के प्रदर्शन के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ। आदिवासी छात्रों के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज के मामले में निलंबित टीआई रतन सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर मैदान में जुटे थे। प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने प्रकाश तरुण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।
इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि जयस की एक युवती ने पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। मौके पर महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
‘निलंबन पर्याप्त नहीं, एफआईआर दर्ज हो’
प्रदर्शन कर रहे जयस कार्यकर्ताओं का कहना था कि 13 अक्टूबर को आदिवासी छात्रों के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज करने वाले अधिकारी के खिलाफ केवल निलंबन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। संगठन की मांग है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि निलंबन के बाद अधिकारी को कुछ समय में बहाल किया जा सकता है, इसलिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है।
एक कार्यकर्ता ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास है और विभाग की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आदिवासियों के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं और संगठन उनके अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है। कार्यकर्ता ने कहा हमको आज एफआईआर चाहिए उस व्यक्ति की, जिसने गाली-गलौज किया।
पुलिस ने रोका तो बढ़ा विवाद
जयस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने प्रकाश तरुण पुष्कर के सामने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इसी बीच एक युवती द्वारा कांस्टेबल को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की होने की जानकारी मिली है।
झड़प के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने और प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया। एसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता प्रदर्शन समाप्त कराकर गतिविधियों को सुचारू रखना है। झड़प या अन्य घटनाक्रम के संबंध में तथ्य सामने आने पर उन्हें संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसीपी बोले- जांच के निष्कर्ष के आधार पर होगी कार्रवाई
एसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक अधिकारी ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित कर प्राथमिक जांच के आदेश दिए गए थे। इस मामले में विभिन्न संगठन पुलिस अधिकारियों से मिले थे। उन्हें आश्वस्त किया गया था कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चौहान ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे और जो निष्कर्ष निकलेंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी सामने आने पर उसके अनुसार कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!