वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं: शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सुकमा।
घने जंगलों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बीच सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली महिला कमांडो जब पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की धुन पर थिरकीं, तो माहौल उमंग और उत्साह से भर गया। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में पहली बार आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव में महिला कमांडो और दुर्गा फाइटर दस्ते की जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन में पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ शहीद जवानों के परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।
तनावभरी ड्यूटी के बीच मिला उत्सव का अवसर
पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर की पहल पर आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों को एक मंच पर लाना और महिला जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना था। नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में तैनात महिला कमांडो रोजाना चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभाती हैं। ऐसे में गरबा-डांडिया का यह आयोजन उनके लिए नियमित कार्य से अलग उत्साह और नई ऊर्जा का अवसर बना।
संगीत की धुन पर महिला जवानों और परिवारों की महिलाओं ने गरबा-डांडिया प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने भी भागीदारी की। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शहीद परिवारों की भागीदारी ने बढ़ाया आयोजन का महत्व
इस महोत्सव की खास बात यह रही कि इसमें शहीद जवानों के परिवारों की महिलाओं और बच्चों को भी शामिल किया गया। इससे पुलिस परिवारों को एक-दूसरे से जुड़ने और साथ में समय बिताने का अवसर मिला। सुरक्षा ड्यूटी में जुटे जवानों के परिवारों और शहीदों के परिजनों की मौजूदगी ने आयोजन को आत्मीयता और एकजुटता का रूप दिया।
कार्यक्रम में सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक आनंद सिंह, कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, एएसपी मनोज तिर्की, वन विभाग के एसडीओ परख सारडा और रक्षित केंद्र अधिकारी रवि उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अपने परिजनों के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!