खबर
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं: जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 4:51 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अयोध्या की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को हिंदुत्व के रूप में प्रस्तुत किए जाने के मुद्दे पर आम लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सनातन धर्म और हिंदुत्व को एक ही मानकर देखा जा रहा है, वह उचित नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व की पहचान वीर सावरकर ने परिभाषित की थी। सनातन धर्म और हिंदुत्व को एक-दूसरे का पर्याय मानने की प्रवृत्ति पर जनता के बीच जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से इस विषय पर आम लोगों के सामने अपनी बात रखी जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से लोगों की गहरी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर लोगों के मन में गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट और उसके न्यासियों पर चोरी और लूट से जुड़े आरोपों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने मांग की कि इन आरोपों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि वह ट्रस्टी है और उसे इन मामलों की जानकारी थी, लेकिन उसने कार्रवाई नहीं की, तो उसके खिलाफ भी कदम उठाए जाने चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी उन्होंने मांग की।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान से मिले नागरिकों के अधिकारों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोगों की नागरिकता पर सवाल उठाए जाने की स्थिति बनी है। यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर भी आम जनता के सामने अपना पक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यात्रा में मतों की चोरी और आर्थिक भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए जाएंगे। इसे उन्होंने ‘वोट चोरी, नोट चोरी’ का नाम दिया। दिग्विजय सिंह के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य इन सभी विषयों को आम लोगों तक पहुंचाना है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को पूरी तरह गैर-राजनीतिक स्वरूप दिया गया है। इसके माध्यम से सनातन धर्म और हिंदुत्व के संबंध में अपनी बात रखने के साथ राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे आरोपों, नागरिक अधिकारों, मतदाता सूची की प्रक्रिया और आर्थिक भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

16 minutes ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

30 minutes ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

36 minutes ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 1 hour ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 1 hour ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 2 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 2 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 2 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश
Top News

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

about 3 hours ago
पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

about 3 hours ago
सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

about 3 hours ago
शारदीय नवरात्रि
Top News

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

about 3 hours ago
अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

about 3 hours ago
मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था
Top News

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

about 3 hours ago
ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया
Top News

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!