खबर
Top News

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी: डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 1:13 pm
शेयर करें:
कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर व्यापारी को 8 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया और प्रक्रिया के नाम पर उसके जरूरी दस्तावेज और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। इसके बाद उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर करीब 45 हजार रुपए का लोन कराकर एलईडी टीवी खरीद ली।

पीड़ित की शिकायत पर खजराना पुलिस ने धीरज नगर निवासी राहुल मालवीय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुद को बैंक अधिकारी बताकर दिलाया भरोसा
पुलिस के मुताबिक, कपड़ा व्यापारी दीपांशु सुनेरे को अपने कारोबार के लिए करीब 8 लाख रुपए के लोन की जरूरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल मालवीय से हुई। आरोपी का पीड़ित के साले के घर आना-जाना बताया गया है।

आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए दावा किया कि वह किसी भी बैंक से लोन स्वीकृत करा सकता है। उसने पहले व्यापारी की लोन पात्रता जांचकर 15 लाख रुपए तक का लोन कराने की बात कही। बातचीत के बाद 8 लाख रुपए का लोन लेने पर सहमति बनी।

लोन प्रक्रिया के नाम पर लिए दस्तावेज और ATM कार्ड
आरोप है कि लोन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर राहुल ने व्यापारी से आधार कार्ड, पैन कार्ड, गुमाश्ता प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज ले लिए।

इसके अलावा उसने व्यापारी के बैंक खाते में ट्रांजैक्शन बढ़ाने की बात कहकर उसका ATM कार्ड भी अपने पास रख लिया। व्यापारी को भरोसा था कि इन दस्तावेजों और कार्ड का इस्तेमाल केवल लोन प्रक्रिया पूरी करने के लिए किया जा रहा है।

45 हजार का लोन लेकर खरीद ली एलईडी टीवी
पुलिस शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने व्यापारी के दस्तावेजों का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करते हुए करीब 45 हजार रुपए का फाइनेंस कराया।

इस रकम से एलआईजी क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से एलईडी टीवी खरीद ली गई। व्यापारी को इस ट्रांजैक्शन और फाइनेंस की जानकारी उस समय नहीं हुई।

EMI के लिए फोन आया तो सामने आई धोखाधड़ी
मामले का खुलासा तब हुआ जब फाइनेंस कंपनी की ओर से व्यापारी के मोबाइल पर EMI जमा करने के लिए फोन आने लगे।

व्यापारी ने जब फाइनेंस की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एलईडी टीवी खरीदी गई है और उसकी किश्तें बकाया हैं।

इसके बाद व्यापारी ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी
शिकायत की जांच के बाद खजराना पुलिस ने बुधवार को राहुल मालवीय के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने व्यापारी के दस्तावेजों का इस्तेमाल किस तरह किया और इस धोखाधड़ी में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ फाइनेंस कंपनी और इलेक्ट्रॉनिक दुकान से संबंधित दस्तावेज भी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

संबंधित समाचार

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर
Top News

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

less than a minute ago
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

8 minutes ago
यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा
Top News

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

11 minutes ago
मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला
Top News

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

25 minutes ago
सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!
Top News

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का फैसला
Top News

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

about 1 hour ago
उप मुख्यमंत्री एक्शन में
Top News

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

about 1 hour ago
एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 19 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 19 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 20 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 20 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 20 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 21 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 21 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 21 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 21 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 21 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!