चार युवक तीन दिन से लापता: किसने खुद को क्राइम ब्रांच बताकर कार में बैठाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के छोटा बागड़दा क्षेत्र से चार युवक पिछले तीन दिनों से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि 14 फरवरी को कुछ लोग कार से आए और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवकों को अपने साथ ले गए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
देर रात तक घर नहीं लौटे
लापता युवकों के नाम तरुण वर्मा, अमन पाल, राज और अजय बताए गए हैं। परिवार के मुताबिक, घटना के बाद जब देर रात तक चारों घर नहीं लौटे तो वे एरोड्रम थाना पहुंचे, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन क्राइम ब्रांच इंदौर के कार्यालय भी गए, जहां अधिकारियों ने युवकों को हिरासत में लेने से इनकार कर दिया।
CCTV फुटेज सौंपे, फिर भी पहचान नहीं
परिजनों ने आसपास के CCTV फुटेज जुटाकर पुलिस को सौंपे हैं। फुटेज में कुछ लोग कार से आते और युवकों को साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। परिवार ने यह वीडियो एरोड्रम थाना और क्राइम ब्रांच दोनों को दिखाया, लेकिन अब तक किसी ने फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान नहीं की है।
अधिकारियों का बयान
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि फुटेज में नजर आ रहे लोगों के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। उनके अनुसार, संबंधित नाम के युवक क्राइम ब्रांच की हिरासत में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए मिली है और तथ्यों की जांच की जा रही है।
दो युवकों पर दर्ज हैं पुराने मामले
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लापता युवकों में से तरुण वर्मा पर पहले से करीब पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और हत्या के प्रयास जैसे आरोप शामिल हैं। अमन पाल के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज बताए गए हैं। अजय होटल में काम करता है, जबकि राज केटरिंग व्यवसाय से जुड़ा है। तीन दिनों से परिजन अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और युवकों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!