खबर
Top News

चार माह के जुड़वा बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला: मां को दोहरा आजीवन कारावास; पति को 3 साल की सजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 1:46 am
शेयर करें:
चार माह के जुड़वा बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
करीब डेढ़ वर्ष पहले चार माह के जुड़वा मासूम बच्चों की पानी की टंकी में डुबोकर हत्या करने के बहुचर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने बच्चों की मां पम्मी उर्फ मुस्कान को दोनों बच्चों की हत्या के मामले में दोहरा आजीवन कारावास सुनाया है। वहीं, साक्ष्य छिपाने के दोषी पाए गए उसके पति आमिर कुरैशी को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई।

पानी की टंकी में मिले थे दोनों मासूम
अपर लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मुस्कान अपने पति आमिर कुरैशी और चार माह के जुड़वा बच्चों हसन व फातिमा के साथ माणकचौक थाना क्षेत्र स्थित वेदव्यास कॉलोनी नंबर-4 में किराये के मकान में रहती थी।

20 नवंबर 2024 की दोपहर पड़ोसियों को घर से आवाज सुनाई दी। जब वे छत पर पहुंचे तो दोनों मासूम बच्चों के शव पानी से भरी प्लास्टिक की टंकी में मिले। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

बिना पोस्टमार्टम के दफना दिए थे शव
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी का पति आमिर अपने दोस्त बिलाल के साथ दोनों बच्चों के शव घर से ले गया और पुलिस को सूचना दिए बिना नूरानी कब्रिस्तान में दफना दिया।

बाद में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र खोदकर दोनों बच्चों के शव निकाले गए और पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई थी।

पति से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम
पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि घटना वाले दिन उसके पति और सास रिश्तेदारी में एक शोक कार्यक्रम में जा रहे थे। उसने पति से घर पर रुकने की बात कही थी, क्योंकि वह अकेले जुड़वा बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रही थी। लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई।

अभियोजन के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर उसने पहले बेटे हसन को उठाकर पानी की टंकी में डुबो दिया। इसके बाद चार माह की बेटी फातिमा को भी झूले से उठाकर उसी टंकी में डाल दिया। वारदात के बाद उसने खुद पति को फोन कर घटना की जानकारी दी।

वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हुई सजा
जांच के दौरान पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए। इन्हीं के आधार पर मुस्कान और उसके पति आमिर के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए मुस्कान को दोनों बच्चों की हत्या के लिए दोहरे आजीवन कारावास और आमिर कुरैशी को साक्ष्य छिपाने के अपराध में तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 7 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 8 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 8 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 8 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 8 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 8 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 9 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 9 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 9 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 9 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 10 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 10 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 10 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 10 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 10 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 11 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 11 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 11 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 11 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!