चमकी किस्मत: आदिवासी परिवार को मिला हीरा; नीलामी में मिल सकते हैं इतने रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किस्मत ने आदिवासी परिवार का साथ दिया है। हीरों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध पन्ना में अहिरगवां निवासी राकेश गोंड को अपनी निजी हीरा खदान से 11.19 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है।
इसकी अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है। हीरा मिलने के बाद राकेश गोंड ने इसे नियमानुसार संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में जमा कराया, जहां इसका वजन और पंजीकरण किया गया।
दो महीने की मेहनत लाई रंग
राकेश गोंड ने अप्रैल 2026 में निजी भूमि का पट्टा लेकर अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ हीरा खदान में खुदाई शुरू की थी। करीब दो महीने की लगातार मेहनत के बाद उन्हें यह बहुमूल्य हीरा मिला।
पन्ना में बड़ी संख्या में स्थानीय परिवार पारंपरिक तरीके से हीरों की तलाश करते हैं। कई बार वर्षों की मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती, लेकिन एक कीमती हीरा मिलने पर पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति बदल जाती है।
दूसरी बार चमकी किस्मत
यह पहली बार नहीं है जब राकेश गोंड के परिवार को बड़ी सफलता मिली हो। जुलाई 2024 में भी इसी परिवार को 19.22 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी सरकारी नीलामी में 93 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगी थी। लगातार दूसरी बार की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के अन्य खदान संचालकों में भी नई उम्मीद जगी है।
सरकारी नीलामी में होगी बिक्री
हीरा कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, 11.19 कैरेट के इस जेम क्वालिटी हीरे को आगामी सरकारी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी के बाद निर्धारित रॉयल्टी और अन्य वैधानिक शुल्क काटकर शेष राशि राकेश गोंड को प्रदान की जाएगी। यह प्रक्रिया पन्ना में मिलने वाले सभी प्राकृतिक हीरों पर लागू होती है, जिससे पारदर्शिता और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।
क्यों खास है पन्ना?
पन्ना देश का एकमात्र क्षेत्र है जहां प्राकृतिक हीरों का व्यावसायिक खनन किया जाता है। यहां हर वर्ष कई छोटे-बड़े हीरे मिलते हैं, जिनमें से अनेक अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के होते हैं। सरकारी नीलामी में इनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक पहुंचती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पन्ना की धरती में अब भी बहुमूल्य हीरों का विशाल भंडार मौजूद है, जो स्थानीय लोगों की आजीविका और जिले की पहचान का महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!