दुबई से मुंबई रवाना हुए इंदौर के पूर्व विधायक और उद्योगपति: आज देर शाम तक पहुंचेंगे; क्यों रुकने पर हुए थे मजबूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और उद्योगपतियों को आखिरकार राहत मिल गई है। मंगलवार, 3 मार्च की सुबह सभी दुबई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हो गए। मुंबई पहुंचने के बाद वे देर शाम तक इंदौर पहुंचेंगे। दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी अपने साथियों के साथ भारत लौट रहे हैं। उनके साथ विशाल पटेल, पिंटू छाबड़ा, संजय अग्रवाल, प्रवीण कक्कड़, मनीष शाहरा और गोलू पाटनी सहित अन्य लोग भी हैं।
फ्लाइट शुरू होते ही पहुंचे एयरपोर्ट
उड़ान सेवाएं शुरू होने की जानकारी मिलते ही सभी लोग मंगलवार सुबह दुबई एयरपोर्ट पहुंच गए और वहां से मुंबई के लिए फ्लाइट ली। मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए वे इंदौर पहुंचेंगे।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
संजय शुक्ला ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एयरपोर्ट से साथियों के साथ फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “बाबा महाकाल की कृपा और सभी की शुभकामनाओं से हम जल्द ही इंदौर लौट रहे हैं। दुबई से मुंबई के लिए हमारी फ्लाइट टेक ऑफ कर चुकी है।” उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्रियों का सहयोग देने के लिए आभार भी जताया। उनके मुताबिक, सभी के प्रयासों से सुरक्षित वापसी संभव हो सकी।
शादी में शामिल होने गए थे दुबई
दरअसल, सभी लोग इंदौर से एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गए थे। उन्हें शारजाह से फ्लाइट लेकर लौटना था, लेकिन इसी बीच ईरान–इजराइल युद्ध शुरू हो गया। हालात बिगड़ने के चलते फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और वे वहीं फंस गए थे। अब उड़ानें दोबारा शुरू होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है और सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

अब ई-अटेंडेंस से जुड़ेगी सैलरी:गैरहाजिरी पर कटेगा वेतन; प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही भी तय

सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 8 भवन हुए सील:फायर सेफ्टी नियमों पर निगम सख्त

हिंदू युवती के साथ रह रहे युवक को लेकर हंगामा:हिंदूवादियों ने की शिकायत; पुलिस ने थाने में बैठाया

कोर्ट में प्रेमी का हाथ थामा:थाने पहुंचते-पहुंचते पति के साथ चली गई; पुलिस भी रह गई हैरान

परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन:सोशल मीडिया की होगी विशेष मॉनिटरिंग

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली साइकिल रैली:पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया; युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में घोटाला:गोबर के ढेर से निकले लाखों; करोड़ों की जमीन देख अधिकारी हैरान

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा:2 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने में दूसरा भी डूबा, 3 घंटे बाद मिले शव

व्यावसायिक राजधानी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स:लक्ष्य से कहीं ज्यादा रुपए जमा; करदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी

जुए के बड़े अड्डे का खुलासा:रात 3 बजे क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए

वेयर हाउस गेहूं घोटाला:एक अधिकारी को हटाया; दूसरा निलंबित, बोरियों में मिली मिट्टी

बजरंग दल नेता की हत्या के बाद बवाल:आरोपियों के घरों में की आगजनी; पुलिस पर पथराव, भारी फोर्स तैनात

बिना ओटीपी नहीं बनेगा यह सर्टिफिकेट:लागू हुई नई व्यवस्था; वाहन मालिक की वास्तविक पहचान होगी सुनिश्चित

STF की बड़ी कार्रवाई:5 और आरोपी गिरफ्तार; कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर भेजते थे नशीला कफ सिरप

तुलसी नगर के विकास को लेकर महापौर से मिले रहवासी, बोले:कार्यों में देरी हुई तो करेंगे जन आंदोलन; पेयजल, ड्रेनेज और सड़क निर्माण सहित कई मांगों पर मिला आश्वासन

आसान नहीं खेती-किसानी की डगर:ब्रिक्स देशों का लोकलुभावन घोषणा-पत्र; अमल बेहद चुनौतीपूर्ण

इस कार्यालय में हुआ घोटाला:मचा हड़कंप, बिना अनुमति बिल पास होने के आरोप; नोटिस जारी कर जवाब मांगा

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले स्टेशन पर बवाल:ट्रेनों में की तोड़फोड़; छात्रों का आरोप-व्यवस्थाएं सही नहीं थी, 6 गिरफ्तार

MP में बदला मौसम का मिजाज:आंधी-बारिश का दौर जारी; इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून

रफ्तार का कहर:दो सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल; आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!