इन देशों के बीच युद्ध से उड़ानें प्रभावित: दुबई-इजराइल की फ्लाइट लौटीं; जानिये कितनी विमान सेवाओं पर असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/मुंबई।
ईरान पर इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इजराइल ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिसके चलते भारत से संचालित कई उड़ानों पर असर पड़ा है।
दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई लौटी
एअर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट AI139 को सुरक्षा कारणों से मुंबई डायवर्ट किया गया। एयरलाइन ने बताया कि 28 फरवरी को संचालित यह उड़ान इजराइली एयरस्पेस बंद होने के कारण वापस भारत लौट आई। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया।
विमान करीब पांच घंटे तक हवा में रहा
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, बोइंग 777 विमान करीब पांच घंटे तक हवा में रहा। सऊदी अरब के एयरस्पेस में पहुंचने के बाद विमान को वापस लौटने का फैसला किया गया।
तिरुचिरापल्ली-दुबई फ्लाइट भी प्रभावित
तिरुचिरापल्ली से दुबई के लिए रवाना हुई उड़ान को भी वापस लौटना पड़ा। बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया और इंडिगो ने मिडिल ईस्ट के लिए अपने कई ऑपरेशंस अस्थायी रूप से रोक दिए हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
एअर इंडिया ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 1169329333 और +91 1169329999 जारी किए हैं। एयरलाइन ने कहा है कि वह क्षेत्रीय सुरक्षा हालात की लगातार समीक्षा कर रही है और आवश्यकतानुसार अपने ऑपरेशंस में बदलाव करेगी।
क्षेत्र में बढ़ता सैन्य तनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने तेहरान समेत कई शहरों पर हवाई हमले किए, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने पलटवार में सैकड़ों मिसाइलें दागीं। राजधानी तेहरान में धमाकों और सायरन की आवाजें सुनी गईं।
भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की घोषणा के बाद भारत ने ईरान और इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गैर-जरूरी आवाजाही से बचने की अपील
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और सुरक्षित स्थानों के पास रहने की अपील की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईरान में छात्रों सहित 10 हजार से अधिक भारतीय रह रहे हैं, जबकि इजराइल में करीब 41 हजार भारतीय नागरिक मौजूद हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और एयरलाइंस ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!