खबर
Top News

पांच माह की बच्ची की जिंदगी पर संकट: इस दुर्लभ और घातक बीमारी से कर रही संघर्ष; उपचार के लिए इतने करोड़ के इंजेक्शन की दरकार, सोनू सूद फाउंडेशन ने दी इतनी मदद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 2:37 pm
शेयर करें:
पांच माह की बच्ची की जिंदगी पर संकट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की मासूम बालिका काशी इस समय एक ऐसी जंग लड़ रही है, जिसमें जीत के लिए पूरा शहर और दुआओं और आर्थिक सहयोग की उम्मीद कर रहा है। मात्र पांच माह की काशी स्पाइनल मस्कूलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-1 नामक एक अत्यंत दुर्लभ और घातक बीमारी से जूझ रही है। फिलहाल उसका उपचार भोपाल स्थित एम्स में चल रहा है। यह बात आज इंदौर प्रेस क्लब पत्रकारों से चर्चा करते हुए काशी के माता-पिता डॉ. रोहित दुबेपुरिया एवं डॉ. प्रकृति सिसोदिया ने कही।

जेनेटिक बीमारी
उन्होंने बताया कि काशी का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार एसएमए टाइप-1 एक ऐसी जेनेटिक बीमारी है जो मांसपेशियों को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है, जिससे बच्चे को सांस लेने और खाना निगलने तक में कठिनाई होने लगती है। इसका एकमात्र प्रभावी इलाज अमेरिका की नोवार्टिस कंपनी द्वारा निर्मित जोल्गेन्स्मा इंजेक्शन है। इस सिंगल-डोज जीन थेरेपी इंजेक्शन की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। इसे दुनिया की सबसे महंगी दवाओं में गिना जाता है।

बेबस माता-पिता की भावुक अपील
प्रेस क्लब में काशी के पिता डॉ. रोहित दुबेपुरिया और माता डॉ. प्रकृति सिसोदिया ने पत्रकारों से अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि पेशे से चिकित्सक होने के बावजूद, इतनी विशाल धनराशि जुटाना उनके लिए असंभव साबित हो रहा है। एक साधारण परिवार के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि जुटाना किसी पहाड़ को हिलाने जैसा है। हम अपनी बेटी को अपनी आंखों के सामने इस तरह हारते हुए नहीं देख सकते। हम सरकार, सामाजिक संगठनों और दानदाताओं से अपील करते हैं कि वे आगे आएं और काशी को नया जीवन देने में हमारी मदद करें।

समय की कमी है बड़ी चुनौती
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की बीमारी में इलाज जितनी जल्दी हो, उतना ही प्रभावी होता है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, काशी की स्थिति और जटिल हो सकती है। काशी के माता-पिता ने आम जनता से अपील की है कि छोटी-सी मदद भी उनकी बेटी के लिए संजीवनी बन सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया और विभिन्न क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठनों ने मदद जुटाने के प्रयास कर रहे हैं।

सोनू सूद फाउंडेशन ने दी मदद
अभिनेता और प्रोड्रयूसर सोनू सूद ने एक वीडियो जारी कर लोगों से मदद के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर मदद मांगी गई और कई शहरों के बच्चों तक मदद पहुंची है। इस बार काशी की मदद करना चाहिए। सोनू सूद के फाउंडेशन ने एक दिन में एक लाख रुपए इकट्‌ठा करके बच्ची के परिवार को सौंप भी दिए हैं।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 4 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 4 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 4 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 4 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 5 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 5 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 5 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 5 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 5 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 6 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 6 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 6 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 6 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 7 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 7 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 7 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 7 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 7 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!