पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट: फिर खुद फांसी पर झूला पति; शहर के इस इलाके में दिल दहला देने वाली घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान एकनाथ बाघ के रूप में हुई
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एकनाथ वाघ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर से शोर-शराबा और संदिग्ध गतिविधि की आहट मिलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गई।
एक कमरे में एकनाथ बाघ फंदे पर लटका हुआ मिला
पुलिस को घर के एक कमरे में एकनाथ वाघ फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि घर के दूसरे हिस्से में उसकी पत्नी रोहिणी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने आवेश में आकर पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किस परिस्थिति में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!