खबर
Top News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत: बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 12:31 pm
शेयर करें:
राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। इस साल भोपाल में संक्रमण से पहली मौत हुई है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 80 वर्षीय राम सिंह की गंभीर सांस संबंधी बीमारी के चलते मौत हो गई। वे पहले से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।

65 मरीजों में संक्रमण की हो चुकी पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल में अब तक 65 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 45 मरीज पिछले महज 12 दिनों में सामने आए हैं। यानी कुल मामलों का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा हाल के दिनों में मिला है।

232 गंभीर मरीजों की जांच
शहर में फिलहाल एच1एन1 की जांच की सुविधा एम्स भोपाल में उपलब्ध है। गांधी मेडिकल कॉलेज में नियमित जांच की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में गंभीर लक्षण वाले मरीजों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

मरीजों की संख्या बढ़ रही
अब तक 232 गंभीर लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा चुकी है। मौसम में बदलाव, नमी और ठंडक के बीच अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-खांसी, बुखार और सांस संबंधी संक्रमण के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

एक्सपर्ट बोले- अभी महामारी जैसी स्थिति नहीं
गांधी मेडिकल कॉलेज में आरआईआरडी के अधीक्षक और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. लोकेंद्र दवे के मुताबिक मौसम में बदलाव के साथ वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन बढ़ते हैं। इनमें इंफ्लूएंजा और एच1एन1 भी शामिल हैं।

उनका कहना है कि पिछले करीब तीन महीने से ऐसे लक्षण वाले मरीज लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति असामान्य या महामारी जैसी नहीं है। इंफ्लूएंजा के करीब 95 प्रतिशत मामले बिना अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हो जाते हैं।

डॉ. दवे के मुताबिक हर सर्दी-जुकाम या बुखार वाले मरीज को एच1एन1 टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होती। डॉक्टर मरीज के लक्षण, उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति देखकर जांच की आवश्यकता तय करते हैं।

बुजुर्ग और गंभीर बीमारी वाले मरीज ज्यादा जोखिम में
स्वाइन फ्लू का संक्रमण बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए ज्यादा परेशानी पैदा कर सकता है। हृदय रोग, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों वाले मरीजों में संक्रमण के गंभीर रूप लेने का खतरा अपेक्षाकृत अधिक रहता है।

कुछ मामलों में फ्लू के कारण निमोनिया और ऑक्सीजन की कमी जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन लेवल कम होना या लक्षणों का तेजी से बढ़ना गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

संक्रमण होने पर खुद को रखें अलग
विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी-खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर मरीज को दूसरे लोगों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। पर्याप्त आराम और तरल पदार्थ लेते रहें। मास्क पहनने और हाथों की नियमित सफाई से संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है।

बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाएं लेना उचित नहीं है। खासकर एंटीवायरल दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही किया जाना चाहिए और निर्धारित दवा का पूरा कोर्स करना जरूरी है।

फ्लू वैक्सीन भी उपलब्ध
एच1एन1 समेत इंफ्लूएंजा से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका सुरक्षा प्रभाव करीब 60 से 70 प्रतिशत तक हो सकता है। हाई रिस्क ग्रुप में आने वाले लोग डॉक्टर की सलाह से वैक्सीनेशन करा सकते हैं।

हालांकि वैक्सीन का असर बनने में समय लगता है। एग एलर्जी वाले लोगों को वैक्सीन लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

आंकड़ों ने बढ़ाई सतर्कता, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं
भोपाल में 12 दिनों के भीतर 45 नए एच1एन1 मरीज मिलना और इस साल पहली मौत सामने आना स्वास्थ्य तंत्र के लिए सतर्क रहने का संकेत है। हालांकि विशेषज्ञ फिलहाल इसे महामारी जैसी स्थिति नहीं मान रहे हैं।

ऐसे में लक्षणों को नजरअंदाज न करना, हाई रिस्क मरीजों में विशेष सावधानी और डॉक्टर की सलाह पर उपचार सबसे अहम है।

संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

less than a minute ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

3 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

6 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

10 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

20 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

22 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

25 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

31 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

34 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

44 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!