पहले ₹1 भेजा, फिर 47 हजार का झांसा: क्यूआर कोड से ट्रांसफर कराए रुपए; ठगाया इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को आरोपी ने पंखा खरीदने के बहाने अपने जाल में फंसाया। पहले पंखे के ₹4,750 ऑनलाइन भेजने की बात कही, फिर गलती से ₹47 हजार ट्रांसफर होने का झांसा देकर रकम वापस करने के नाम पर क्यूआर कोड से पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
जब व्यापारी ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें आरोपी की बताई रकम आई ही नहीं थी। ठगी का अहसास होने के बाद व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत की। मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले ₹ 1 भेजकर जीता भरोसा, फिर रची ठगी की साजिश
पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त की है। बैराठी कॉलोनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी मुकेश कुमार गुलानी का भाई राजकुमार दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक अनजान नंबर से उसके पास कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को मेदांता अस्पताल से जुड़ा हुआ बताया और कहा कि एक व्यक्ति उनकी दुकान से पंखा खरीदने आएगा। पंखे की कीमत ₹4,750 बताई गई और आरोपी ने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही।
इसके बाद आरोपी ने राजकुमार के मोबाइल पर ₹1 भेजकर उसका मैसेज देखने को कहा। कुछ देर बाद उसने दावा किया कि गलती से ₹47 हजार ट्रांसफर हो गए हैं। उसने पंखे की कीमत काटकर बाकी रकम वापस करने के लिए कहा।
क्यू आर कोड भेजकर दो बार कराया पेमेंट
आरोपी ने रकम वापस लेने के लिए व्यापारी को एक क्यूआर कोड भेजा। व्यापारी ने जब उससे रकम वापस करने की कोशिश की तो पेमेंट नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने दूसरा क्यूआर कोड भेज दिया।
व्यापारी ने आरोपी के कहने पर दो बार में रकम ट्रांसफर कर दी और दोनों ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट भी उसे भेज दिए। इसके बाद जब मुकेश ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें आरोपी द्वारा बताए गए ₹47 हजार जमा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं था।
तब व्यापारी को समझ आया कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी की गई है।
साइबर सेल में शिकायत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। बुधवार को जूनी इंदौर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस अब कॉल करने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड और ट्रांजेक्शन की जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
ठगी से बचने के लिए रहें सावधान
साइबर ठगी के ऐसे मामलों में आरोपी अक्सर ‘गलती से ज्यादा पैसे भेज दिए’ जैसे बहाने बनाकर पीड़ित से रकम वापस करवाते हैं। किसी भी व्यक्ति के कहने पर क्यूआर कोड स्कैन कर पैसे भेजने से पहले अपने बैंक अकाउंट में वास्तविक क्रेडिट की पुष्टि करना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति के भेजे क्यूआर कोड पर जल्दबाजी में भुगतान करने से बचें।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!